सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तीन हजार साल पुरानी सभ्यता के निशान मिली पुराना किले से,G20 के देशों को दिखाने की है तैयारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली : पुराना किले से मिले तीन हजार साल पुरानी सभ्यता के निशान, G20 के देशों को दिखाने की है तैयारी

पुराने किले में कई जगहों पर अलग अलग वक्त पर पुरातात्विक खुदाई होती रही है. इस बार पुराना किले के दूसरी साइट पर चल रही खुदाई से मुगलकाल से लेकर पूर्व मौर्य काल तक की सभ्यता के निशान मिल रहे हैं.

दिल्ली के पुराना किले में पुरात्तव विभाग की खुदाई जारी है. बीते कई दिनों से हो रही खुदाई में अभी तक कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं. मंगलवार को पुराना किला में खुदाई के दौरान तीन हजार साल पहले की सभ्यता के निशान मिले हैं, जिसको अब G20 के देशों को भी दिखाने की तैयारी हो रही है. पुराने किले में पांडवकालीन शहर इंद्रप्रस्थ के क्या क्या निशान मिले हैं. साथ ही इस साइट पर पूर्व मौर्य काल से लेकर मुगलकाल तक का क्रमिक विकास कैसे हुआ, इसे लेकर विस्तार से पता किया…

कई दुर्लभ मूर्तियां मिली हैं

दिल्ली के पुराने किले मे जैसे-जैसे खुदाई गहरी होती जा रही है वैसे-वैसे पांडवकाल के इंद्रप्रस्थ नगर से लेकर आज के दिल्ली तक इंसानी सभ्यता के क्रमिक विकास का रहस्य खुलता जा रहा है.खुदाई के दौरान पहली बार महाभारत कालीन ये मिट्टी के बर्तनों पर पेंटेंड ग्रे वेयर पाए गए हैं. यही नहीं कई ऐसे शिवलिंग पाए गए हैं जिसमें ब्राहमी लिपि में लिखा गया. साथ शुंगकाल और राजपूत काल की दुर्लभ मूर्तियां भी यहां मिली हैं.

महाभारत काल की भी चीजें मिलीं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के डैयरेक्टर बसंत स्वर्णकार ने कहा कि पेंटेड ग्रे वेयर कल्चर (PGW) की मूर्तियां इस साइट से प्राप्त हुई और उसे महाभारत काल के इंद्रप्रस्थ से जोड़ा जाता है. मशहूर पुरात्तविद बीबी लाल के अनुसार PGW को महाभारत से जोड़ा गया था. तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस साइट इन चीजों का मिलना इसे महाभारत काल से जोड़ता है.

Advertisement

मौर्यकाल से जुड़ी चीजें भी मिली हैं

बता दें कि पुराने किले में कई जगहों पर अलग अलग वक्त पर पुरातात्विक खुदाई होती रही है. इस बार पुराना किले के दूसरी साइट पर चल रही खुदाई से मुगलकाल से लेकर पूर्व मौर्य काल तक की सभ्यता के निशान मिल रहे हैं. इसी साइट पर मौर्यकाल का एक टेराकोटा का रिंग कुंआ भी मिला है. यही वजह है कि अब सांस्कृतिक मंत्रालय इस साइट को G20 देशों के प्रतिनिधियों को दिखाने की योजना बना रही है. मंगलवार को खुद संस्कृति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री ने दौरा करके यहां पाई गई चीजों को देखा.

केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

जी किशन रेड्डी (केंद्रीय मंत्री, कला और संस्कृति मंत्रालय) ने कहा कि हम लोगों को इंद्रप्रस्थ साइट से महाभारत से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं. हम कोशिश करेंगे की G20 के देशों के लोग भी इसे देखें. जहां मुगलकाल से लेकर मौर्य काल तक की चीजें एक ही साइट पर मिली हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *