सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

टी.आर.साहनी ग्रुप को मिला ऑटोकार अवार्ड 2026 राहुल साहनी नें किया प्राप्त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टी.आर.साहनी ग्रुप को मिला ऑटोकार अवार्ड 2026 राहुल साहनी नें किया प्राप्त

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : राजधानी दिल्ली तथा एनसीआर की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री टी.आर.साहनी ग्रुप को ऑटोकार इण्डिया अवार्ड 2026 के तहत एक शानदार कार्यक्रम में फोर व्हीलर डीलर ऑफ़ दा ईयर ( मेट्रो ) जिसे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ऑस्कर अवार्ड भी कहा जाता है से सम्मानित किया गया है |

इसे साल का बेस्ट डीलर अवार्ड भी कहा जाता है | यह अवार्ड ऑटो इण्डिया मैगजीन के सालाना अवार्ड प्रोग्राम के दौरान दिया गया | यह अवार्ड होटल ताज में आयोजित एक शानदार प्रोग्राम में दिया गया | टी.आर.साहनी ग्रुप की तरफ से डायरेक्टर राहुल साहनी तथा उनकी धर्मपत्नी नें ग्रहण किया | कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुडी तमाम बड़ी हस्तियाँ ,तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे |

Advertisement

राहुल साहनी को यह अवार्ड सचिन शिलावत इंडसइंड जनरल इन्सुरेंस के अध्यक्ष नें प्रदान किया | उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी के “डीलर ऑफ द ईयर” का खिताब हर साल बदलता रहता है और यह प्रदर्शन, बिक्री, ग्राहक सेवा और बाजार हिस्सेदारी जैसे कारकों पर निर्भर करता है; “डीलर ऑफ द ईयर” किसी विशिष्ट डीलर को दिया जाने वाला एक वार्षिक सम्मान है जो उस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है |

यह मारुति सुजुकी द्वारा निर्धारित बिक्री लक्ष्यों और ग्राहक संतुष्टि के आधार पर तय होता है। डीलरशिप द्वारा दी जाने वाली सर्विस और ग्राहक अनुभव भी महत्वपूर्ण होता है। इसके तहत नए विचारों और रणनीतियों को अपनाने वाले डीलरों को भी प्राथमिकता मिलती है। अपनी इस उपलब्धि पर ग्रुप के निदेशक राजीव साहनी तथा संजीव साहनी कहते हैं यह सब की मेहनत का ही परिणाम है | उन्होंने तमाम निदेशक मंडल तथा सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अच्छा प्रयास करने के लिए कहा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *