सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Goyal Medicos award 2026: बिज़नेस एक्सीलेंस इंडिया अवार्ड्स 2026 में गोयल मेडिकॉस को “बेस्ट फार्मेसी ऑफ़ दि वर्ल्ड ”सम्मान मिला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Goyal Medicos award 2026: बिज़नेस एक्सीलेंस इंडिया अवार्ड्स 2026 में गोयल मेडिकॉस
को “बेस्ट फार्मेसी ऑफ़ दि वर्ल्ड ”सम्मान मिला

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ):भारत के हेल्थकेयर रिटेल सेक्टर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए गोयल मेडिकॉस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करते हुए दो प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान हासिल किए हैं। बिज़नेस एक्सीलेंस इंडिया अवार्ड्स 2026 में संस्था को “बेस्ट फार्मेसी ऑफ़ दि वर्ल्ड ” और “वर्ल्ड ’s No.1 फार्मेसी ” जैसे खिताबों से सम्मानित किया जाना न केवल कंपनी के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फार्मेसी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहक सेवा के उच्च मानकों के साथ गोयल मेडिकॉस ने वर्षों से लाखों लोगों का विश्वास जीता है और हेल्थकेयर सेवाओं में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय कंपनियां अब वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हुए नए मानक स्थापित कर रही हैं।
इस सम्मान ने न केवल संस्था की साख को और मजबूत किया है, बल्कि देश के हेल्थकेयर सेक्टर को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। यह समारोह ताज ताल कुटीर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साईना नेहवाल मौजूद रहीं और उन्होंने यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि गोयल मेडिकॉस की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके चलते कंपनी ने लाखों ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है और फार्मेसी व हेल्थकेयर सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संस्था को अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जो इसके उच्च मानकों और सेवा भावना का प्रमाण हैं। इस सफलता के पीछे डॉ. बसंत गोयल का नेतृत्व महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिन्हें उनके सामाजिक कार्यों और रक्तदान अभियानों के लिए “ब्लड मेन ऑफ़ इंडिया ” के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है और संस्था आगे भी मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। कंपनी आधुनिक जरूरतों के अनुरूप डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन, ऑनलाइन सेवाएं और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी प्रदान कर रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। साथ ही गोयल मेडिकॉस सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और रक्तदान कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में योगदान दे रही है और भविष्य में वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *