सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन आज, केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी BJP, हंगामे के पूरे आसार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 1/5 विधायकों (14 विधायक) की संख्या की जरूरत होती है, मगर सदन में भाजपा के पास इतने विधायकों की संख्या नहीं है.

विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है. आज अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी, मगर अब अविश्वास प्रस्ताव लाने से भाजपा पीछे हट गई है. बजट सत्र की शुरुआत में ही दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर बिधूड़ी ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्पीकर को दिया था. तब स्पीकर ने कहा था कि बजट के बाद नियमों के तहत इस पर विचार करेंगे. रामबीर बिधूड़ी के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा था कि भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है और CBI व ED का डर दिखाया जा रहा है.

Advertisement

हालांकि, आज भाजपा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया. नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 1/5 विधायकों (14 विधायक) की संख्या की जरूरत होती है, मगर सदन में भाजपा के पास इतने विधायकों की संख्या नहीं है. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नियम 55 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई है. वहीं, आम आदमी पार्टी अब दिल्ली विधानसभा में चर्चा करेगी कि दिल्ली के अंदर ऑपरेशन लोटस फेल हो गया. दोपहर क़रीब एक बजे सदन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित कर सकते हैं.

फ्री बिजली रोकने की साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी में लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी है. दो दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने LG और बिजली कंपनियों पर फ्री बिजली रोकने की साजिश का आरोप लगाया है. आतिशी ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में मुफ़्त या सस्ती बिजली के लिए जितना पैसा बिजली वितरण कंपनियों को दिया गया है, उसका ऑडिट CAG एंपेनल्ड ऑडिटर्स से करवाने का आदेश CM केजरीवाल ने दिया था. उन्‍होंने कहा, “दिल्ली में फ्री बिजली को रोकने की साजिश चल रही है. इस मामले से जुड़े कई तथ्य आए हैं, जो सवाल खड़े करते हैं. दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पावर मिनिस्टर को फाइल्स नहीं दिखाई जा रही हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *