सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

भंसाली की फिल्म पर फिर टाइटल विवाद, गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने का सुप्रीम कोर्ट ने दी सलाह

2 मिनट पढ़ें
भंसाली की फिल्म पर फिर टाइटल विवाद, गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने का सुप्रीम कोर्ट ने दी सलाह

भंसाली की फिल्म पर फिर टाइटल विवाद, गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने का सुप्रीम कोर्ट ने दी सलाह

Advertisement

भंसाली की फिल्म पर फिर टाइटल विवाद, गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने का सुप्रीम कोर्ट ने दी सलाह

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक कांग्रेस MLA द्वारा याचिका दायर करने के बाद से फिल्म को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म का नाम बदलने का आदेश दे दिया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म विधायक अमिन पटेल ने मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दी थी कि फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए।

ये फिल्म कमाठीपुरा को रेड-लाइट एरिया के तौर पर दिखाती है

अमिन पटेल ने अपनी याचिका में कहा था कि ये फिल्म कमाठीपुरा को रेड-लाइट एरिया के तौर पर दिखाती है और काठियावाड़ी कम्युनिटी को भी गलत ढंग से दिखाती है। हुसैन जैदी की किताब Mafia Queens of Mumbai के एक चैप्टर पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं और फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Advertisement

संजय लीला भंसाली का आगे क्या एक्शन होगा

अब देखना होगा कि संजय लीला भंसाली का आगे क्या एक्शन रहता है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ 2 ही दिन बाकी रह गए हैं और ऐसे में देखना होगा कि किस तरह भंसाली इस पूरे मामले को हैंडल करेंगे। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब संजय लीला भंसाली की कोई फिल्म विवादों में आई है। इससे पहले भी संजय लीला भंसाली की कई फिल्में विवादों का सामना कर चुकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *