सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बिहार में छठ पूजा के दौरान घाट घूमने आए 3 बच्चों की डूबने से मौत

3 मिनट पढ़ें

बिहार में जहां लोग इस समय लोग छठ का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, बिहार के ही पूर्णिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, के कसबा के मदरसा चौक में कोसी नदी में डूबने से 3  बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना आज यानी रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह तीनों बच्चे मदरसा चौक स्थित कोसी नदी धार में बनें घाट को देखने के लिए गए थे। इसके बाद जब काफी देर होने के बाद भी बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज करनी शुरू कर दी। खोज के सिलसिले में जब परिजन घाट पर पहुंचे तो उन्हें घाट पर बच्चों की चप्पल पड़ी मिली। जिसके बाद उन्हें आशंका हुई कि ऐसा तो नहीं कि बच्चे नदी में डूब गए हों, इसके बाद जब गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने नदी में खोज की तो बच्चों के शव नदी में मिले। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अंचलाधिकारी मु. फहीमुद्दीन अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सारी जानकारी और साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक बच्चों के परिजनों ने बच्चों के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। मृतक बच्चों की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 13 के दोगच्छी गांव के अरविंद चौरसिया के पुत्र 14 वर्षीय बॉबी कुमार, मुकेश कुमार चौरसिया के 13 वर्षीय इकलौते पुत्र हिमांशु राज तथा तीसरे मृतक बच्चे की पहचान मधुबनी जिले के गंगद्वार गांव के संजीव भगत के 11 वर्षीय पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। तीनो बच्चे फुफेरे और चचेरे भाई थे। बताया जाता है कि रविवार को मृतक बॉबी कुमार अपने चचेरे भाई मृतक हिमांशु राज तथा अपने फुफेरे भाई ऋतिक राज के साथ अपनी स्कूटी से मदरसा चौक स्थित कोसी नदी धार में बनें घाट को देखने हुए गए थे। काफी देर के बाद जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो बच्चे के परिजन घाट पर पहुंचे। घाट पर बच्चों के चप्पल पड़े हुए थे । परिजनों को आशंका हुई कि 2 बच्चे डूब गए हैं। राजस्थानी ग्रामीणों द्वारा तथा गोताखोरों द्वारा शव को कोसी नदी धार से निकाला गया। सूचना मिलते हैं कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अंचलाधिकारी मु. फहीमुद्दीन अंसारी घटना स्थल पर पहुंच गए। हालांकि मृतक बच्चों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *