सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माCongress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूरा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी, बोला – इकबाल कासकर का आदमी हूं, छोड़ूंगा नहीं

2 मिनट पढ़ें
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी, बोला - इकबाल कासकर का आदमी हूं, छोड़ूंगा नहीं

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी, बोला - इकबाल कासकर का आदमी हूं, छोड़ूंगा नहीं

 

भोपाल की सांसद और भाजपा नेत्री साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीती रात अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है। वह रात एक बजे अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर नगरीय चुनाव को लेकर चर्चा कर रहीं थीं। इसी बीच उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वाट्सएप काल आया, जिसे उन्होंने उठाया तो फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि क्या वह प्रज्ञा बोल रही हैं।

अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ जान से मारने धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज

इस पर उन्होंने हां जबाव दिया तो फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस पर प्रज्ञा ने कारण पूछा तो जबाव मिला कि तुम एक्शन क रिएक्शन देख लेना। धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है। इस मामले की सांसद प्रज्ञा ने टीटीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ जान से मारने धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपित की पहचान करने में जुट गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *