सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हनुमंत कथा की कलश यात्रा में शामिल  हुई हजारों महिलाएं : मनोज तिवारी

3 मिनट पढ़ें
हनुमंत कथा की कलश यात्रा में शामिल  हुई हजारों महिलाएं : मनोज तिवारी

हनुमंत कथा की कलश यात्रा में शामिल  हुई हजारों महिलाएं : मनोज तिवारी

Advertisement

हनुमंत कथा की कलश यात्रा में शामिल  हुई हजारों महिलाएं : मनोज तिवारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा छठी मैया फाउंडेशन एवं मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के उपलक्ष में आज एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा की शुरुआत चौथा पुस्ता करतार नगर के सामने यमुना खादर डीडीए के विशाल मैदान से हुई जो पांचवा पुस्ता गावड़ी रोड अरविंद नगर चौधरी फतेह सिंह मार्ग खड्डे वाली
मस्जिद जगजीत नगर तीसरा पुस्ता होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई जहां हजारों महिलाओं ने शामिल होकर अपने कलश स्थापित किया कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किये इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं विश्व मांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष सुरभि तिवारी समिति के पदाधिकारी पूनम चौहान मनोज त्यागी संजीव चौधरी आनंद त्रिवेदी डॉक्टर यूके चौधरी दिनेश धामा वीरेंद्र खंडेलवाल कृष्णा चौबे संजीव उपाध्याय निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता पुनीत शर्मा प्रीति गुप्ता ठाकुर बृजेश सिंह सोनी पांडे अंविकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे कलश यात्रा में धार्मिक संस्था गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा कलश यात्रा के समापन के बाद यात्रा में शामिल हुई

Advertisement

महिलाओं क्षेत्र निवासियों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि विशाल कलश यात्रा से क्षेत्र में सनातनी परंपरा का प्रचार सनातनियों में जागरूकता और धर्मावलंबियों में धर्म के प्रति आस्था को विशेष बल मिला है क्षेत्र के लाखों लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया उन्होंने कहा कि कलश यात्रा में इतनी संख्या में माता बहनों के शामिल होने से यह साफ हो गया की अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद हिंदू जनमानस में कितनी खुशी की लहर है और बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के सत्य सनातन प्रचार अभियान के प्रति समर्पण सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें एक सनातनी और हिंदू संस्कृति का अनुयायी होने पर गर्व है और बाला जी भगवान के अनन्य भक्त बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लाखों सनातनियों में अपनी संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का संचार करेंगी और कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर हिंदू संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे उन्होंने सनातन प्रेमियों से निवेदन किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचे और हनुमंत कथा का श्रवण कर सनातन धर्म को समरसता के भाव से मजबूती प्रदान करें उन्होंने कहा कि सबके लिए व्यवस्थित विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है और कथा स्थल पर आने के लिए किसी तरह के पास या शुल्क की जरूरत नहीं है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *