सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अनजान लोगों को देने वाले हो जाएं सावधान! दिल्ली के ‘बंटी-बबली’ ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

अनजान लोगों को देने वाले हो जाएं सावधान! दिल्ली के ‘बंटी-बबली’ ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी कार से जा रहा था. रास्ते में एक जोड़े ने उनसे गाड़ी में लिफ्ट देने के लिए मदद मांगी. रात का समय होने के कारण वह उनकी रिक्वेस्ट मान गए और दोनों लिफ्ट दे दी.

रात को सड़क से गुजर रहे एक शख्स को मदद मांग रहे एक जोड़े को लिफ्ट देंना उस वक्त महंगा पड़ गया जब वह टॉयलेट करने के लिए गाड़ी से उतरा और उसी वक्त गाड़ी में सवार जोड़ा शख्स की गाड़ी और उसमें रखा लैपटॉप लेकर फरार हो गया. हालांकि, जनकपुरी थाने की पुलिस ने सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जल्दी ही इन बंटी-बबली की जोड़ी को दबोच लिया और उनके कब्जे से कार और लैपटॉप को बरामद कर लिया.

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, पालम के संदीप मुन्ना और उसकी गर्लफ्रेंड रीना के रूप में हुई है. ये उत्तम नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रहते हैं. संदीप 10वीं पास है, जबकि रीना 7वीं तक पढ़ी है. डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे इस मामले की सूचना जनकपुरी पुलिस को मिली थी.

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी कार से जा रहा था. रास्ते में एक जोड़े ने उनसे गाड़ी में लिफ्ट देने के लिए मदद मांगी. रात का समय होने की वजह से वह उनकी रिक्वेस्ट मान गए और दोनों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दे दी. कुछ दूर जाने के बाद वह गाड़ी रोक कर टॉयलेट के लिए गाड़ी से उतरे थे. इसी दौरान वो कपल उनकी गाड़ी ले उड़ा. कार में उनका लैपटॉप भी रखा हुआ था. पीड़ित की शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया.

सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस से आये पकड़ में

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सुमा मड्डा की देखरेख में एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई विक्रांत, एएसआई नरेंद्र और अन्य की टीम का गठन कर मामले की छानबीन में लगाया गया था. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर टेक्निकल सर्विलांस को सक्रिय किया और आखिरकार कई दिनों की मशक्कत के बाद इन बंटी-बबली की जोड़ी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली.

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदीप मुन्ना को दबोच लिया और उसके कब्जे से पीड़ित की कार को भी बरामद किया. उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड रीना को भी पकड़ लिया और उसके पास से लैपटॉप बरामद किया.

लैविस लाईफ़ और रेंट के पैसों के लिए बनाई कर लूट की योजना

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि संदीप 10वीं पास है और रीना सातवीं क्लास तक पढ़ी है. ये लोग आपस में गहरे दोस्त हैं और उत्तम नगर इलाके में फ्लैट किराए पर लेकर रहते हैं. दोनों शराब के आदी है, लेकिन उनकी इतनी इनकम नहीं है कि वे लैविश लाइफ जी सकें. पुलिस को इन्होंने यह भी बताया कि जिस फ्लैट को उ न्होंने उत्तम नगर में रेंट पर लिया है, वे उसका किराया भी नहीं दे पा रहे थे. जिससे उबरने के लिए ही उन्होंने कार चोरी की योजना बनाई थी. इसके लिए उन्होंने इस गाड़ी को चुना क्योंकि उसमें एक ही शक्स सवार था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *