सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली के इन इलाकों में 12 घंटे तक नहीं होगी पानी की सप्लाई, नोट कर लें इमरजेंसी नंबर

2 मिनट पढ़ें
पानी की सप्लाई,

दिल्ली के इन इलाकों में 12 घंटे तक नहीं होगी पानी की सप्लाई, नोट कर लें इमरजेंसी नंबर

Delhi News Today: दक्षिणी दिल्ली में बुधवार (18 सितंबर) को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने आम लोगों की सहूलियत मद्देनजर इस संबंध में सूचना जारी किया है. इस सूचना के तहत दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों में मेंटेनेंस कामों की वजह से 18 सितंबर को 12 घंटों के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

इसकी वजह से दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौस खास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोड़, महरौली का हिस्सा, आईआईटी, आईएनयू, एम्स, सफदरजंग अस्पताल और डियर पार्क समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

 

कब से तक रहेगी सप्लाई बंद?
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बुधवार (18 सितंबर) को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इसी तरह गुरुवार (19 सितंबर) की सुबह को भी पानी की सप्लाई बंद रहेगी. ऐसे में पानी की किल्लत से होने वाली समस्या को लेकर जल बोर्ड ने आगाह किया है.

पानी की बदली जाएगी पाइपलाइन
जारी सूचना के मुताबिक, डीडीए फ्लैट्स मुनिरका में सप्लाई करने वाली पाइपलाइन नए सिरे से स्थापित किया जा रहा है. इसकी जगह पर अब डियर पार्क बीपीएस के आउटलेट पर 500 मिमी व्यास के फ्लोमीटर को स्थापित किया जाएगा.

इसी तरह डियर पार्क बीपीएस की 600 मिमी आउटलेट लाइन को भी स्थापित किया जाएगा. इस कामों की वजह से बुधवार (18 सितंबर) को सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक 12 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. इसकी वजह से सुबह 19 सितंबर को भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

जल बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली जल बोर्ड ने इस दौरान पानी के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है. जारी बयान के मुताबिक, पानी के टैंकर डीजेबी की हेल्पलाइन नंबर और सेंट्रल कंट्रोल रूम की मांग पर उपलब्ध रहेंगे. पानी के लिए वॉटर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 9650291442 या फिर 1916 पर कॉल कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *