सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली में चेहरा कोई भी हो चाबी होगी अरविन्द के हाथ में

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली में चेहरा कोई भी हो चाबी होगी अरविन्द के हाथ में

दिल्ली में चेहरा कोई भी हो चाबी होगी अरविन्द के हाथ में

Advertisement

दिल्ली में चेहरा कोई भी हो चाबी होगी अरविन्द के हाथ में

* गोपाल राय रेस में सबसे आगे

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , जेल से लौटने तथा सूबे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर अरविन्द आज लगातार चौथे दिन भी ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु देश भर के मीडिया की सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे | तमाम अख़बारों ने उन्हें पहले पन्ने पर प्रमुखता से जगह दी ,देश के सभी न्यूज़ चैनलों में वे दिन भर छाए रहे | इसे ही तो कहते हैं केजरीवाल नीति, आज दिनभर उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ,मंत्रियों तथा अपने खास शुभचिंतकों से सलाह मशविरे का दौर चलाया | शाम को राजनितिक मामलों की समिति की बैठक में भी यह सिलसिला चला |

Advertisement

उन्होंने तकरीबन पचास लोगों से एक-एक कर बात की ,सबकी सुनी कुछ को अपनी भी सुनाई | फैंसला लगभग हो गया कौन बनेगा मुख्यमंत्री एलान भले ही कल या परसों हो लेकिन केजरीवाल नें यह संदेश दे दिया है वे तानाशाह नहीं है और आम आदमी पार्टी सभी से राय ले निर्णय लेती है | इतना तो लगभग तय है विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनेगा ,हालांकि गोपाल राय सहित कई सदस्यों नें सुनीता केजरीवाल के पक्ष में ही मजबूती से राय दी है | लेकिन चुनाव के एन मौके पर अरविन्द परिवार वाद का आरोप शायद ही लगवाने के लिए राजी हो |

लिहाजा माना जा रहा है चल रहे चार मंत्रियों गोपाल राय ,आतिशी,कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज के साथ-साथ दलित चेहरे के रूप में विधायक कुलदीप कुमार और ब्राह्मण चेहरे के रूप में दलीप पांडे के नामों पर भी चर्चा हुई | मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल राय रेस में सबसे आगे है ,सन्गठन के लिए समर्पण उनके नम्बर बढ़ा रहा है | आतिशी के पक्ष में महिला होने के साथ-साथ तजुर्बा है तो कैलाश गहलोत का नाम हरियाणा चुनावों के चलते चर्चा में है वहीं कुलदीप कुमार दलित चेहर के रूप में बड़ा नाम है वैसे राखी बिडला भी इसी खाते में नाम चलवा रही है | सी.एम.कोई भी बने लेकिन चाबी अरविन्द के पास ही रहेगी ये सब जानते हैं | सी.एम.बदलने के बाद मंत्री तथा उनके विभाग भी बदले जाएंगे इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता | आज बस इतना ही

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *