सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नहीं होगी आर्टिफिशियल बारिश? जानें- प्रदूषण से निपटने के लिए क्या है दिल्ली सरकार का प्लान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब नहीं होगी आर्टिफिशियल बारिश? जानें- प्रदूषण से निपटने के लिए क्या है दिल्ली सरकार का प्लान

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में 20-21 नवंबर को पहली बार होगी कृत्रिम बारिश! जानें केजरीवाल सरकार का प्लान - Artificial rains in Delhi pollution Environment Minister ...

आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश करवाने की योजना बना रही थी. इस पर प्रति स्क्वॉयर मीटर लगभग एक लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान था.

दिल्ली के लोगों के लिए अब आर्टिफिशियल बारिश (Artificial Rain) की जरूरत नहीं पड़ते वाली है. दरअसल, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बीच थोड़ी राहत की खबर यह है कि हवा की दिशा बदलने और गति थोड़ी तेज होने से वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आ गई है. स्मॉग की चादर को देखते हुए 20 और 21 नवंबर को दिल्ली सरकार (Delhi Government, ने आर्टिफिशियल बारिश करवाने की बात कही थी. लेकिन, अब प्रदूषण में कमी आने के बाद फिलहाल ये प्लान टाल दिया गया है.

सूत्रों की मानें तो मौसम विभाग की तरफ से अभी दो दिन तक बादलों की संभावना से इनकार किया गया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि 21 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन ये कृत्रिम बारिश करवाने के लिए काफी नहीं है. बादलों की कमी की वजह से क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया नहीं की जा सकती, क्योंकि प्राकृतिक तरीके से प्रदूषण में अपने आप कमी आई है. इस वजह से अगर आर्टिफिशियल बारिश करवाई भी जाती है तो उससे इससे प्रदूषण में कितनी राहत मिली उसका आंकलन भी सही तरीके से नहीं किया जा सकेगा. इसी वजह से अभी आर्टिफिशियल बारिश के प्लान को टाल दिया गया है.

Advertisement

जरूरत पड़ने पर करवाई जाएगी आर्टिफिशियल बारिश

अब माना जा रहा है कि भविष्य में फिर कभी जरूरत पड़ी तो आर्टिफिशियल बारिश करवाई जा सकती है. आपको बता दें कि आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश करवाने की योजना बना रही थी. इस पर प्रति स्क्वॉयर मीटर लगभग एक लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान था.

प्रदूषण में थोड़ी राहत के बाद खुले स्कूल

इस बीच दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आने के बाद आज से दिल्ली के स्कूल भी खोल दिए गए हैं. वहीं दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-4 के तहत लगाई गई पाबंदियों को भी हटा दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *