सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट से पहले ही पुलिस के साथ हो गई मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

3 मिनट पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट से पहले ही पुलिस के साथ हो गई मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा इलाके में हुई है. इंडियन बैंक के पास कुछ बदमाश लूट का प्लान कर रहे थे. दोनों घायलों को पैर में गोली लगी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंक लूट से पहले ही बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. सोमवार (24 जून) को यह घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा इलाके में हुई है. इंडियन बैंक के पास कुछ बदमाश लूट का प्लान कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस पहुंच गई. दोनों तरफ से गोलियां चल गईं. दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है.

बताया जाता है कि एसकेएमसीएच में दोनों का इलाज चल रहा है. घायल हुए बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है. घायलों का नाम सुंदरम और दीपू बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसएसपी राकेश कुमार पहुंचे. इन बदमाशों का बिहार समेत दूसरे भी कई राज्य में आपराधिक रिकॉर्ड है.

हथियार से लैस होकर पहुंचे थे बदमाश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इंडियन बैंक को लूटने के लिए बदमाश हथियार से लैस होकर पहुंचे थे. इसकी जानकारी सिवाईपट्टी थाने की पुलिस को मिली. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चला दी. लोगों का कहना है कि ये बदमाश सुबह से ही चक्कर काट रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसएसपी के साथ सिटी एसपी, डीएसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे थे.

मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक बैंक के पास दो बदमाश हथियार लेकर पहुंचे थे. इसके बाद पुलिस को शक होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया. ऐसे में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इसमें दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी.

एसएसपी ने कहा कि घायल बदमाश में एक कुख्यात बैंक लुटेरा सुंदरम और दूसरा दीपू है. पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किया है. सुंदरम पर बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में बैंक लूट के मामले दर्ज हैं. दोनों घायलों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *