सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राजधानी की सियासत में कुछ बड़ा होने की सम्भावना

3 मिनट पढ़ें
राजधानी

राजधानी की सियासत में कुछ बड़ा होने की सम्भावना

Advertisement

राजधानी की सियासत में कुछ बड़ा होने की सम्भावना
* नये साल में कुछ हो सकता है नया
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , हैडलाइन पढकर चौंक गए ना आप ,आखिर क्या बड़ा होने वाला है दिल्ली की सियासत में | यह तो आप जानते ही हैं पिछले एक दशक से दिल्ली की सियासत में जो भी बड़ा होता है उसके पीछे सरजी का साया होता है, यानी अरविन्द केजरीवाल का | लिहाजा इस बार भी सुईं उनकी तरफ ही घूमती दिख रही है | वैसे तो अरविन्द नें बड़ा करने का पासा फेंक भाजपा की जमीन ही खिसका दी है | भाजपा को उम्मीद थी आखिर दो साल की साम – दाम दंड- भेद नीति से इस बार 26 साल का वनवास खत्म हो ही जाएगा | भाजपा नें इसके लिए गली-गली गावं-गावं पहुंच मेहनत भी खूब की ,झुगियों तक में अपने छोटे से ले तमाम बड़े नेताओं की लौट लगवा दी | बूथ लेवल से आगे निकल पन्ना प्रमुख और हर पन्ने में पांच-पांच घर तक पहुंच चुकी भाजपा के सारे पन्ने एक झटके में ही उड़ा दिए अरविन्द नीति नें |

अब तो आप समझ ही गए होंगे आखिर क्या कर डाला अरविन्द नें ,उन्होंने वह सब कुछ कर डाला कि जो योजनायें अस्तित्व में ही नहीं थी उन्हें ना केवल धरातल पर उतार दिया बल्कि दिल्ली भर की गली मौहल्लों में लाइनें लगवाकर लाखों लोगो के डाटा ईक्क्ठे कर लिए और वोट संग्रह का जुगाड़ भिड़ा लिया , जो विधानसभा चुनाव में काम आएगा | अपना शॉट खेल लोगो को तो बिजी कर दिया और लग गए संदीप दीक्षित तथा प्रवेश वर्मा के पीछे ताकि लोगो का ध्यान उधर बंट जाए और उनकी योजना चलती रहे | लेकिन सामने वाले भी कोई कोई कम खिलाड़ी नहीं है |

Advertisement

संदीप दीक्षित नें उपराज्यपाल से शिकायत कर दी उनके आवास के पास पंजाब पुलिस अधिकारियों को खुफिया तरीके से तैनाती की जा रही है, तथा टीम अरविन्द महिला सम्मान की आड़ में दिल्ली भर में व्यक्तिगत जानकारी के फर्जी संग्रह कर रही है | उपराज्यपाल नें ठीक उसी तरह मामले की गम्भीरता को
समझते हुए जांच के आदेश दे दिए जैसे आबकारी घोटाले मामले में अनिल चौधरी की शिकायत पर दिए थे उस मामले में क्या हुआ पूरे देश नें देखा था | इस मामले की गम्भीरता भी कोई कम नहीं है | बिना किसी योजना के आप लाखों लोगो के डाटा जमा कर लोगो को गुमराह कर फिर से सत्ता का रास्ता तलाश रहे हो | अब तो आप समझ ही गए होंगे भाजपा इतनी आसानी से तो अरविन्द को वाक् ओवर देने से रही | वैसे भी अरविन्द भविष्वाणी करनें में माहिर हैं जो
उन्होंने कर रखी है आतिशी को किसी भी मामले में जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है | आपको एक बात और याद दिला दें दिल्ली विधानसभा का यह ढांचा 2023 तक ही है इसका भी मसला पेंडिंग हैं ,और यह भी कटुसत्य है भाजपा नें अभी अपने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किये है | यानी कुछ भी बड़ा सम्भव है
केजरीवाल यदि डाल डाल हैं तो भाजपा भी पात-पात है | आज बस इतना ही

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *