सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मथुरा ईदगाह विवाद से माहौल बिगड़ने की आशंका, आगरा जोन के 8 जिलों में अलर्ट पर पुलिस

1 मिनट पढ़ें
मथुरा ईदगाह विवाद से माहौल बिगड़ने की आशंका, आगरा जोन के 8 जिलों में अलर्ट पर पुलिस

मथुरा ईदगाह विवाद से माहौल बिगड़ने की आशंका, आगरा जोन के 8 जिलों में अलर्ट पर पुलिस

Advertisement

कृष्ण जन्मभूमि-शादी ईदगाह विवाद में हिंदू संगठनों की ओर से दाखिल अर्जी को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ता दिख रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज मथुरा प्रशासन को अडवाइजरी देते हुए अलर्ट रहने को कहा है। इसके बाद ना सिर्फ आगरा-मथुरा बल्कि जोन के 8 जिलों को अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है।

आगरा जोन के सभी 8 जिलों के लिए निर्देश जारी

एडीजी राजीव कृष्ण ने टीओआई को बताया कि उन्होंने आगरा जोन के सभी 8 जिलों के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें मथुरा भी शामिल है। उन्होंने ना सिर्फ विवादित स्थल बल्कि सभी जगह सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। एडीजी ने कहा कि सभी 8 जिलों के पुलिस प्रमुखों को असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा, ”यदि कोई धर्म के नाम पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” इस बीच मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *