सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘विशालगढ़ पर अतिक्रमण के नाम पर दंगा कराने की…’, नाना पटोले ने सीएम शिंदे को लिखी चिट्ठी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nana Patole Congress Letter To CM Eknath Shinde On Kolhapur Clash Vishalgarh  Fort Encroachment Issues Maharashtra | 'विशालगढ़ पर अतिक्रमण के नाम पर दंगा  कराने की...', नाना पटोले ने सीएम शिंदे को

 

‘विशालगढ़ पर अतिक्रमण के नाम पर दंगा कराने की…’, नाना पटोले ने सीएम शिंदे को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए धार्मिक दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है.

महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले पर अतिक्रमण को लेकर हिंसा के बाद सियासत तेज हो गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखी है. कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए लिखा है कि विशालगढ़ पर अतिक्रमण के नाम पर दंगा कराने की साजिश हो रही है. उन्होंने चिट्ठी में सरकार से दंगाइयों से निपटने की अपील की है.

नाना पटोले ने कहा, ”विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए धार्मिक दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है. गाजपुर दंगे को अलग रंग देने की गृह मंत्री की कोशिश हुई. राजनीतिक लाभ के लिए धर्म के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

Advertisement

बता दें कि कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले में रविवार (14 जुलाई) को अतिक्रमण रोधी अभियान तब हिंसक हो गया, जब भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया. उसके बाद इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

डिप्टी सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विशालगढ़ किले में अतिक्रमण के मुद्दे का कानूनी ढंग से समाधान करने की महायुति सरकार की प्रतिबद्धता पर मंगलवार (16 जुलाई) को जोर दिया. उनका यह आश्वासन इस ऐतिहासिक किले से अवैध ढांचों को हटाने के दौरान हाल में हुई हिंसा के बाद आया. उन्होंने राज्य के सभी किलों से अतिक्रमण हटाने के सरकार के निश्चय पर जोर दिया.

डिप्टी सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”विशालगढ़ किले में अतिक्रमण और अवैध निर्माण एक पुराना मुद्दा है जो पूर्व राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजीराजे द्वारा अवैध संरचनाओं के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के आह्वान के साथ फिर सामने आया है. राज्य सरकार विशालगढ़ में शांति स्थापित करना चाहती है. हम विशालगढ़ और महाराष्ट्र के हर किले से कानूनी दायरे में रहकर अतिक्रमण हटाना चाहते हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *