सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लालबाग के राजा के पास 10 दिनों में जमा हुई 20 करोड़ की दौलत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दरबार में आए भक्तों ने इस प्रकार दरियादिली दिखाई कि बप्पा का खजाना लबालब हो गया। महज 10 दिन में ही बप्पा की तिजारी में 20 करोड़ से अधिक की दौलत जमा हो चुकी है। दरबार में इस बार आए चढ़ावे में सोने चांदी के आभूषणों का अंबार लग गया है। आलम यह है कि यहां नगदी और जेवर की गिनती करने वाले भी हैरान हैं। भक्तों ने पांडाल में केवल चढ़ावा ही जी खोल कर नहीं चढ़ाया है, चढ़ावे में आए सामान की नीलामी में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। कई भक्तों ने तो प्रसाद के रूप में इच्छित वस्तु को पाने के लिए दस गुना तक रकम चुकाया है। जी हाँ, वैसे तो हर साल लालबाग के राजा के पांडाल में भक्तगण जी खोल कर चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन इस बार नजारा कुछ और ही है। गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर सालवी कहते हैं कि कोविड काल के चलते दो साल इस बार लोगों को बप्पा का दर्शन मिला। कई लोगों की मुरादें बप्पा ने पहले ही पूरी की। यही वजह रही कि इस बार भक्तों ने बाप्पा की तिजारी भर दी। उन्होंने कहा कि इस बार चढ़ावे में सोने चांदी के गहने, बर्तन, मोदक, गणपति बप्पा की मूर्ति, मूषक, नारियल, मुकुट, घंटी, सोने की चैन, बिस्किट के अलावा एक मोटर साइकल और करीब 5 करोड़ की नगदी जमा हुई है। बप्पा के दरबार में आए चढ़ावों की नीलामी गुरुवार की रात 10 तक बजे हुई़। गणेशोत्सव मंडल ने किसी भी आइटम की जो कीमत निर्धारित की थी, भक्तों ने उसका भी दो से तीन गुना बोली लगाया और बोली अपने नाम कर ली। शाम पांच से शुरू हुई इस नीलामी में भक्तों की संख्या देखने लायक थी। इस नीलामी में शामिल बप्पा के भक्तों का कहना था कि पैसों की चिंता नहीं, उन्हें तो बस गणपति बप्पा का प्रसाद किसी भी तरह से अपने घर में लाना है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *