सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

युवा मोर्चा की पूर्व महामंत्री निगत अब्बास के ट्वीट से खुलेगी कई छिपे रुस्तमों की पोल

3 मिनट पढ़ें
युवा मोर्चा की पूर्व महामंत्री निगत अब्बास के ट्वीट से खुलेगी कई छिपे रुस्तमों की पोल

युवा मोर्चा की पूर्व महामंत्री निगत अब्बास के ट्वीट से खुलेगी कई छिपे रुस्तमों की पोल

Advertisement

युवा मोर्चा की पूर्व महामंत्री निगत अब्बास के ट्वीट से खुलेगी कई छिपे रुस्तमों की पोल

* x पर डाली पोस्ट से बड़े-बड़ों में खामोशी

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हैडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे भगवान श्री राम को आदर्श मानने वाली पार्टी में ये सब क्या हो रहा है | हो तो रहा है भाई कुछ ना कुछ दाल में काला है | वैसे इस तरह की बातें हमारे संज्ञान में उस वक्त भी आ रही थी जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नें युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शशी यादव को बिना कोई नोटिस दिए ना केवल पदमुक्त कर दिया था बल्कि पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया था | उस वक्त भी कहा जा रहा था आने वाले कुछ दिनों में युवा मोर्चे की यह कलह कुछ गुल खिलाएगी |

Advertisement

कई चेहरों को बेनकाब करने की बात भी सुनने को मिल रही थी | शशी यादव को तो संघ के कुछ आला अधिकारियों ने समय की मोहलत देते हुए यह कहकर शांत कर दिया था सब ठीक हो जाएगा | उसके बाद शशी यादव तो शांत हो गए लेकिन उनकी टीम में महामंत्री रही निगत अब्बास सहित कुछ और महामंत्रियों को भी पदमुक्त कर दिया गया था |

ताजा मामला युवा मोर्चे की पूर्व महामंत्री निगत की x पर डाली एक पोस्ट से जोडकर देखा जा रहा है | मिली जानकारी के मुताबिक निगत शांत रहने वाली नहीं है ऐसा उनकी पोस्ट को ध्यान से पढने के बाद आप स्वयं भी अंदाजा लगा सकते हैं भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई में सब कुछ ठीक से नहीं चल रहा | सूत्रों का तो यहाँ तक दावा है इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा तक को है | और आने वाले दिनों में कई दिग्गज नेताओं पर पार्टी की गाज गिर सकती है इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता |

अब बात करते है निगत अब्बास नें x पर क्या कुछ लिखा है | उन्होंने अपने हैंडल से पोस्ट किया है महिला का शोषण मंज़ूर, महिला के ख़िलाफ़ षड्यंत्र मंज़ूर, महिला से पद के बदले अश्लील माँग मंज़ूर, बड़े बड़े नेताओं के लिए सब माफ़ हो जहाँ वहाँ महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करना महज़ एक मज़ाक़ लगता है। नेता, मंत्री किन किन के नाम नहीं हैं। इतना कुछ लिखने पर बवंडर मचना लाजमी है | इस बाबत हमने निगत अब्बास से बात की उन्होंने स्वीकार किया उन्होंने ही अपने x हैंडल से अपनी पीड़ा व्यक्त की है | लेकिन मैं अभी इस पर विस्तार से चर्चा नहीं करूंगी | आपको इसके लिए कुछ इन्तजार करना होगा | जाहिर सी बात है जिस पीड़ा को निगत नें इतने दिनों झेला है वो भी तो कुछ दिन दूसरों को बेनकाब करने में लगाएगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *