सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिल्म का ट्रेलर फैंस को भाया, लेकिन पूछ रहे एक सवाल – शाहरुख खान कहां हैं ?

2 मिनट पढ़ें
फिल्म का ट्रेलर फैंस को भाया, लेकिन पूछ रहे एक सवाल - शाहरुख खान कहां हैं ?

फिल्म का ट्रेलर फैंस को भाया, लेकिन पूछ रहे एक सवाल - शाहरुख खान कहां हैं ?

Advertisement

अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो गया है। काफी समय से फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड थे और अब फाइनली फैंस को ट्रेलर देखने को मिला। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार निभा रहे हैं। इस 3 मिनट के ट्रेलर में काफी शानदार सीन हैं और जबरदस्त वीएफएक्स शॉट्स हैं। फिल्म को ग्रैंड बनाने की पूरी मेहनत की गई है। फिल्म में रणबीर, शिवा का किरदार निभा रहे हैं जो काफी बिंदास हैं और फिर उनकी लाइफ में आती हैं ईशा (आलिया भट्ट)। दोनों के बीच रोमांस दिख रहा है।

रणबीर कपूर को 4 साल बाद स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड

अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के अलावा मौनी रॉय भी ट्रेलर में नजर आई हैं। ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। अब तक सभी ने अयान के डायरेक्शन और वीएफक्स की तारीफ की है। वहीं रणबीर कपूर को 4 साल बाद स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या कह रहे हैं यूजर्स। एक तरफ जहां ट्रेलर की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ यूजर्स एक सवाल कर रहे हैं कि शाहरुख खान कहां हैं। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में शाहरुख का कैमियो है तो फैंस को लगा ट्रेलर में उनकी झलक दिखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही वजह है कि फैंस ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि शाहरुख खान कहां हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *