सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो कर तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो से नीरज ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। अपने इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल किया था। ओलंपिक के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो बना। उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर का थ्रो किया था, जबकि उनके तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य करार दिए गए। दस महीने के बाद चोपड़ा की पहली प्रतिस्पर्धी इवेंट एक ऐतिहासिक क्षण बन गई क्योंकि एथलीट ने प्रतिष्ठित 90 मीटर के निशान को लगभग छू लिया; जिसे भाला फेंक की दुनिया में स्वर्ण मानक माना जाता है। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने तुर्की में अपने अभ्यास के दौरान कहा, ”मैं दूरी का दबाव नहीं लेता। पीटर्स और जाकूब काफी मेहनत कर रहे हैं जिसकी वजह से अच्छा प्रदर्शन किया। मेरा भी सपना 90 मीटर पार करने का है और इसी साल कोशिश करूंगा।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *