सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भागवत में समुद्र मंथन तथा कृष्ण जन्म का वृतांत सुन श्रद्धालु हुए भाव विहोर, नेहरु नगर में भागवत सुनने के लिए जुट रहे हैं श्रद्धालु

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भागवत में समुद्र मंथन तथा कृष्ण जन्म का वृतांत सुन श्रद्धालु हुए भाव विहोर, नेहरु नगर में भागवत सुनने के लिए जुट रहे हैं श्रद्धालु

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : श्री सनातन धर्म मन्दिर ब्लाक 2 नेहरु नगर में भागवत कथा के तहत गजेन्द्र मोक्ष ,समुन्द्र मंथन तथा कृष्ण जन्म की लीला का गुणगान किया गया भागवत का गुणगान कथावाचक पंडित अशोक दीक्षित नें अपनी मधुर वाणी से किया जिसे सुन श्रोता भावविहोर हो गए | नेहरु नगर मन्दिर के प्रधान प्रसिद्ध समाजसेवी विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष राजीव साहनी मन्दिर के कार्यकारी मंत्री तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाजपत नगर कर्ण कपूर नें बताया भागवत सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मन्दिर प्रांगण में पधार रहे हैं | श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में इतने लीन हो जाते हैं कि कथा सुनते सुनते भाव विहोर हो भजनों पर झूमने लगते है | अशोक दीक्षित नें गजेन्द्र मोक्ष के बारे में विस्तार से बताया एक समय की बात है, त्रिकूट पर्वत पर गजेंद्र नामक एक शक्तिशाली हाथी अपने परिवार के साथ जलाशय में स्नान कर रहा था। अचानक, एक विशाल मगरमच्छ ने गजेंद्र के पैर को पकड़ लिया और उसे गहरे पानी में खींचने लगा। गजेंद्र ने अपनी पूरी शक्ति से संघर्ष किया, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ मजबूत थी। जब गजेंद्र को एहसास हुआ कि वह अपनी शक्ति से बच नहीं सकता, तब उसने भगवान विष्णु का ध्यान किया और अपनी सूंड में एक कमल का फूल लेकर उनकी स्तुति की। उसने गजेंद्र स्तोत्र का उच्चारण किया और अपनी पूरी श्रद्धा से भगवान को पुकारा।

Advertisement

उसकी भक्ति और समर्पण को देखकर भगवान विष्णु तुरंत गरुड़ पर सवार होकर आए और अपने सुदर्शन चक्र से मगरमच्छ का वध कर दिया। गजेंद्र को संकट से मुक्त कराकर भगवान ने उसे मोक्ष प्रदान किया। समुन्पौद्रार मंथन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया समुद्र मंथन देवताओं और असुरों द्वारा मिलकर अमृत प्राप्त करने के लिए किया गया था, ताकि देवता फिर से शक्तिशाली हो सकें, क्योंकि एक बार दुर्वासा ऋषि के श्राप के कारण स्वर्ग लक्ष्मी से हीन हो गया था. फिर भगवान विष्णु ने ही देवताओं और असुरों को मिलकर समुद्र मंथन करने का सुझाव दिया था और इस प्रक्रिया से देवी लक्ष्मी सहित चौदह बहुमूल्य रत्न निकले थे | कृष्ण जन्म की लीला पर मौजूद ज्यादातर लोग भाव विभोर हो गए उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर पाप का बोझ बढ़ जाता है, तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। विष्णु भगवान ने स्वयं कृष्ण के रूप में अवतार लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *