सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाढ़ के पानी में आधी डूब गई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार तो मदद को दौड़ पड़े लोग

2 मिनट पढ़ें
बाढ़ के पानी में आधी डूब गई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार तो मदद को दौड़ पड़े लोग

बाढ़ के पानी में आधी डूब गई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार तो मदद को दौड़ पड़े लोग

Advertisement

 

तेलंगाना के महबूब नगर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक स्कूल बस बाढ़ के पानी में लगभग आधी डूब गई। जिस समय बस पानी में फंसी, उसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। अनहोनी की आशंका से बच्चों में चीख-पुकान मच गई। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और लोगों ने पानी में जाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है।

बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंसी

महबूब नगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। 20 बच्चों को लेकर जा रही बस माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरपास में फंस गई थी। अधिकारियों ने बताया, बस ड्राइवर सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। अंडरपास के नीचे पानी भरा हुआ था। ड्राइवर को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस कारण वह आगे बढ़ता चला गया।

Advertisement

ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला

हालांकि, आगे जाकर वह बाढ़ के पानी में फंस गया। पुलिस के मुताबिक, बस पानी में आधी डूब गई थी। जैसे ही लोगों को इसका पता चला वे मदद के लिए आगे आए। वीडियो में लोग बच्चों को पानी से बाहर निकालते दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया, लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। गनीमत रही खतरा देखते ही ड्राइवर ने बस को बंद कर दिया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *