सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली का सफाई सिस्टम हुआ बेहाल  : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली का सफाई सिस्टम हुआ बेहाल  : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की मेयर बार-बार घोषणा करती है कि दिल्ली के सफाई सिस्टम को सुधारने  के लिए एक खास अभियान चलाया हुआ है और नगर निगम की तरफ से एक ऐप भी जारी किया हुआ है जिसके माध्यम से राजधानी का सफाई सिस्टम बेहतरीन बनाया जा चुका है लेकिन यह कोरी बकवास है | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते है उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र भी दिल्ली का एक अहम हिस्सा है | बिना उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिल्ली अधूरी है और यहाँ का सफाई सिस्टम एकदम लचर है | आलम यह है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा |

Advertisement

हाजी जरीफ कहते है इस क्षेत्र के निवासियों के साथ निगम और दिल्ली सरकार द्वारा भेदभाव किया जाता है | दक्षिणी दिल्ली के अनेक वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए दस से बारह-बारह टिप्पर दिए हुए हैं जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली के वार्डों में यह संख्या आधी रह जाती है | और उनमें से भी कई टिप्पर मिस मार जाते हैं कारणवश सफाई सिस्टम लचर बना हुआ है | हाजी जरीफ कहते हैं उन्होंने अपने वार्ड कबीर नगर के तहत अपने निजी फंड से चार टिप्पर कूड़ा उठवाने के लिए लगवाए हुए है और हम खुद अपने संसाधन जुटा सफाई अभियान चलाते  हैं | हाजी जरीफ नें कहा उनके वार्ड के तहत एक ढलाव घर था उसे भी बंद करा दिया गया है और उसके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है | हाजी जरीफ नें बताया उन्होंने यह मामला सदन की बैठक में भी उठाया है देखना है निगम इसपर क्या एक्शन लेती है | हाजी जरीफ कहते हैं निगम का चुनाव हुए दस माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन हालत जस के तस हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *