सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बड़े पर्दे पर ‘मयूरी’ बनकर छाई थीं सुधा चंद्रन, छोटे पर्दे पर भी जमकर जमाई धाक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मयूरी’ बनकर बड़े पर्दे पर छाई थीं सुधा चंद्रन, छोटे पर्दे पर भी जमकर जमाई धाक

वह बेहतरीन डांसर हैं और उनकी अदाकारी बेमिसाल है. बात हो रही है सुधा चंद्रन की, जिनका आज बर्थडे है.

सास-बहू वाले टीवी शो में उन्होंने खूंखार सास के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. इसके अलावा डांस की दुनिया में भी वह जाना-माना नाम हैं. बात हो रही है सुधा चंद्रन की, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 27 सितंबर 1965 के दिन मुंबई में जन्मी सुधा अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको सुधा चंद्रन की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं.

महज तीन साल की उम्र में सीखने लगी थीं डांस

बता दें कि सुधा जब महज साढ़े तीन साल की थीं, उस वक्त ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था. दरअसल, बचपन से ही सुधा को डांस करने का काफी ज्यादा शौक था, जिसके चलते उनके पैरेंट्स ने भी उन्हें डांस की ट्रेनिंग दिलाना शुरू कर दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह डांस के बिना रह ही नहीं सकतीं.

एक हादसे ने उजाड़ दी थी दुनिया

Advertisement

सुधा अपने सपनों को बुनते हुए जवानी की दहलीज पर कदम रख ही रही थीं कि एक भयानक हादसे ने उनके सपनों को तोड़ने की कोशिश की. दरअसल, तमिलनाडु में एक सड़क हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई थीं. उनके पैर में गैंगरीन हो गया, जिसके चलते डॉक्टरों को सुधा का एक पैर काटना पड़ गया. इस हादसे से सुधा का डांस करियर खतरे में आ गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नकली पैर की मदद से करीब तीन साल में वह चलना सीख पाईं. इसके बाद सुधा ने अपने सपनों को मुकाम तक पहुंचाया.

अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म में किया काम

बता दें कि सुधा चंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म मयूरी से की, जो उनकी ही जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म को तमिल और मलयालम भाषा में डब भी किया गया. वहीं, हिंदी में ‘नाचे मयूरी’ नाम से इस फिल्म का रीमेक बनाया गया. बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन में भी सुधा चंद्रन ने ही काम किया था.

टीवी की दुनिया जमकर कमाया नाम

सुधा चंद्रन सिनेमा और डांस की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं. वह 90 के दशक से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और ‘बहुरानियां’, ‘चंद्रकांता’, ‘कभी इधर कभी उधर’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘अंतराल’, ‘कैसे कहूं’, ‘कहीं किसी रोज’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ‘कस्तूरी’, ‘अदालत’ जैसे तमाम टीवी शो में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *