सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

निगम उपचुनाव परिणाम बताएगें दिल्ली की सियासत लेगी किस ओर करवट

3 मिनट पढ़ें
निगम उपचुनाव

निगम उपचुनाव परिणाम बताएगें दिल्ली की सियासत लेगी किस ओर करवट

Advertisement

निगम उपचुनाव परिणाम बताएगें दिल्ली की सियासत लेगी किस ओर करवट

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,वैसे तो हमने सारी बात हैडलाइन में ही बता दी और यह सच भी है ,दिल्ली में 12 नगर निगम वार्ड के उप चुनावों की घोषणा कर दी गई है | 12 पार्षदों के रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव आयोग ने कवायद शुरू कर दी है ,उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। तीन नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीस नवंबर को मतदान होगा। और तीन दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। घोषणा होते ही राजनीतिक दलों नें भी ताल ठोकनी शुरू कर दी है | इसमें कोई दिस दैट नहीं है भले ही एक दर्जन वार्डों के चुनाव है लेकिन इनके परिणाम इतना तो बता ही देंगे कि अब दिल्ली के लोग क्या चाहते हैं |

दूसरे शब्दों में क्या दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के 9 माह के रिपोर्ट कार्ड से खुश है या उसे आम आदमी पार्टी के सत्ता से बेदखल होने का मलाल है | अथवा लोग शीला दीक्षित वाली दिल्ली चाहते हैं , समझ गए ना आप यानी जो जीता वही सिकन्दर कहलायेगा | अब आंकड़ो की बात कर लेते है जिन 12 वार्डों में चुनाव होने है उनमे से 9 पर भाजपा थी तो तीन पर आम आदमी पार्टी यानी दोनों पार्टियों को कम से कम इतने वार्डो पर जीत दर्ज करने के लिए मानसिक दबाव तो बना ही रहेगा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को भी अपनी ताकत का एहसास निश्चित रूप से ये चुनाव परिणाम करायेगें इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता |

Advertisement

जिस तरह से पिछले एक साल से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवन्द्र यादव जमीन पर उतर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं उनका भी इम्तिहान हो जाएगा आखिर उनके नेत्रत्व में दिल्ली में कांग्रेस कहाँ खड़ी है | भाजपा के लिए सबसे प्रतिष्ठित सीट शालीमार बाग़ और द्वारका बी रहने वाली है | शालीमार बाग़ से सी.एम.साहिबा तो द्वारका से सांसद बनी कमलजीत सहरावत निगम पार्षद थी | 12 में से आधी यानी 6 सीटें सामान्य है वहीं पांच सीटें महिला है तो दक्षिणपुरी एस.सी.के लिए आरक्षित है | कुल मिलाकर तीनों पार्टियों के लिए यह साबित करने का मौका है हमसे बेहतर कोई नहीं है | ये परिणाम निगम की सियासत को तो पूरी तरह से प्रभावित करेगें ही इसके परिणामों का संदेश दिल्ली की भविष्य की राजनीती भी तय करेगा | इस सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता |

कमल कम सीटों पर खिला तो समझ लीजिये काउंटडाउन शुरू और यदि झाड़ू कम रही तो समझ लीजिये बची हुई तिल्लियां बिख्ररनी तय और यदि कांग्रेस नें दमखम दिखाया तो उम्मीद की एक किरण वापसी की ओर | अब आप ही बताये हैडलाइन ठीक लिखी है ना हमने | चुनाव परिणाम यह भी तय करेगें क्या भाजपा अपने बूते पर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 छू सकती है जो अभी 9 कम है | क्या आप अपना शतक पूरा कर पाएगी जो अभी केवल एक कम है और क्या कांग्रेस दो अंकों तक पहुंच पाएगी जो अभी तीन कम हैं | ये तीनों ही बातें सम्भव लगती है बस थोडा इन्तजार कीजिये | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *