सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नगर निगम के उप चुनाव परिणाम इशारा करेंगे कि किधर जा रही है दिल्ली

4 मिनट पढ़ें
नगर निगम के उप चुनाव

नगर निगम के उप चुनाव परिणाम इशारा करेंगे कि किधर जा रही है दिल्ली

Advertisement

नगर निगम के उप चुनाव परिणाम इशारा करेंगे कि किधर जा रही है दिल्ली

रेखा गुप्ता ,देवेन्द्र यादव और सौरभ भारद्वाज की अग्नि परीक्षा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने जा रहे उपचुनावों को जो लोग कह रहे हैं कि इनका दिल्ली की सियासत पर कोई असर नहीं पड़ेगा वो गलतफहमी के शिकार है, जी हाँ हम बिलकुल सही कह रहे हैं भले ही इन परिणामों से दिल्ली सरकार या दिल्ली नगर निगम की सियासत पर कोई असर नहीं पड़े लेकिन इसका संदेश ना केवल दिल्ली अपितु देशभर में जाएगा | निगम में भाजपा का अपने दम पर बहुमत मिलना ,आप पार्टी का सौ का आंकड़ा छूना और कांग्रेस का दो अंकों में पहुचना इन परिणामों में छिपा है | दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लोगो की कसौटी पर कितना खरी उतरती है ये परिणाम बताएगें | 27 साल के वनवास के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी के लिए ये चुनाव परिणाम बेहद अहम रहने वाले हैं इसी तरह विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता से बेदखल हुई आम आदमी पार्टी के भी इम्तिहान का परिणाम भी लेकर आएगें ये चुनाव |

हालांकि कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं है लेकिन ये परिणाम यह भी साबित करेगें कि दिल्ली की सियासत में आने वाले समय में कांग्रेस की क्या भूमिका रहने वाली है | होने वाले उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 9 सीटें थी जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में महज तीन सीटें थी जबकि कांग्रेस के पास कोई सीट नहीं थी लेकिन कांग्रेस नें प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में ये उपचुनाव विधानसभा का चुनाव समझते हुए लड़ा | समझ गए ना आप कांग्रेस नें इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा खुद देवेन्द्र यादव ,दिल्ली प्रभारी क़ाज़ी निजामुद्दीन समेत पूरी दिल्ली कांग्रेस की टीम जमीन पर दिखी |

Advertisement

ऐसे में चुनाव परिणाम प्रभावित होंगे इस सम्भावना से कतई इंकार नहीं किया जा सकता | यानी हमारा मानना है पिछली दोनों विजेता पार्टियों के लिए कांग्रेस प्रचार के दौरान समीकरण बदलते जरुर दिखी इसका क्या प्रभाव पड़ा यह तो मतगणना के बाद भी पता चलेगा लेकिन भाजपा और आप जहां अपनी सीटें रिटेन करना चाहती हैं वहीं कांग्रेस की नजरे भी खाता खोलने में लगी है | जहां तक भाजपा का सवाल है दिल्ली भाजपा नें तो अपनी पूरी ताकत झोंकी ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बेहद सक्रिय दिखी और उन्होंने जमकर प्रचार किया कुछ घोषणाएं भी की ,दरअसल रेखा गुप्ता के ग्राफ का आंकलन भी करेगें ये चुनाव परिणाम, सभी सांसद ,दिल्ली के मंत्री,और भाजपा का तमाम अमला इन चुनावों में सडकों पर दिखा | वहीं आम आदमी पार्टी के लिए भी ये परिणाम अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहने वाले ये परिणाम साबित करेगें आप से दिल्ली की मुक्ति कितनी जायज थी या एक भूल थी |

हालांकि आप पार्टी की ओर से केन्द्रीय नेत्रत्व की इन चुनावों में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दी , जिसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है | दक्षिण पुरी के अलावा हमें तो कहीं भी आप प्रत्याशियों के प्रचार की धार दिखी नहीं | चांदनी महल तक में पार्टी का प्रचार बेदम दिखा | अलबत्ता यहाँ निर्दलीय प्रत्याशी सभी के लिए सरदर्द बना रहा | यह बात अलग है प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज,आतिशी और गोपाल राय अपनी टीम के साथ जुटे रहे | जिन एक दर्जन वार्डो पर उप चुनाव हो रहे हैं उनमे शालीमार बाग़ और द्वारका बी सीट के परिणम पर सबकी नजरें रहने वाली है शालीमार से रेखा गुप्ता तथा द्वारका बी से कमलजीत सहरावत पार्षद थी |

अन्य वार्डों में संगम विहार,दक्षिणपुरी ,संगम विहार ए,विनोद नगर,ग्रेटर कैलाश ,अशोक विहार,चांदनी चौक ,चांदनी महल,मुंडका ,नारायणा तथा दिचाऊ कला सीट है | विनोद नगर वार्ड को छोड़ कर भाजपा सभी वार्डों में एकजुट दिखी ,विनोद नगर में क्या रहा इसकी चर्चा फिर कभी आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *