सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्प पत्र पर है पूरा भरोसा : अजय महावर

2 मिनट पढ़ें
अजय महावर

दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्प पत्र पर है पूरा भरोसा : अजय महावर

दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्प पत्र पर है पूरा भरोसा : अजय महावर

* झूठी नहीं होती मोदी की गारंटी

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की जनता को भाजपा के संकल्प पत्र तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है क्योकि आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें जो भी गारंटी दी है वे पूरी की गई है | यह कहना है घोंडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर का | अजय महावर नें उक्त विचार अपने प्रचार के दौरान सी-ब्लॉक, भजनपुरा व जगजीत नगर में आयोजित सभा में व्यक्त किये |

अजय महावर नें कहा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र भाजपा के सुशासन और नैतिकता के संकल्प को दर्शाता है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने 2500 रुपए देने का ऐलान किया है व गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान भी किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा भी किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने का वादा किया है व इसके साथ साथ 60 से 70 साल के लोगों की पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अजय महावर नें कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र ने यह वादा किया है कि भाजपा दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लॉन्च करेगी जिसके तहत झुग्गी झोपड़ी इलाकों में 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *