सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

देखने दिखाने लायक होती है मंडोली रोड मार्किट की सजावट

3 मिनट पढ़ें
डोली रोड मार्किट

देखने दिखाने लायक होती है मंडोली रोड मार्किट की सजावट

देखने दिखाने लायक होती है मंडोली रोड मार्किट की सजावट

* जिसने नहीं देखी वो आकर देखे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,जिस तरह हमने अपनी खबर के हैडिंग में लिखा है कि मंडोली रोड मार्किट की सजावट देखने दिखाने लायक होती है जी हाँ यह बिलकुल सत्य है मंडोली रोड मार्किट यमुनापार के सबसे व्यस्तम मार्किटों में से एक है और उत्तर पूर्वी दिल्ली की तो शायद सबसे बड़ी व प्रचलित मार्किट है | रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय यहाँ अधिक है | वैसे तो इस मार्किट में ज्वेलरी की दुकाने भी अच्छी खासी है और अन्य ट्रेड की दुकाने भी है |

मार्किट से रोजाना लाखों लोगो का आवागमन होता है | शाहदरा को मंडोली से जोड़ने वाली मार्किट में सुबह 9 बजे से रात के तकरीबन 11 बजे तक चहल पहल रहती है | दीपावली के मौके पर यह मार्किट दुल्हन की तरह सजाई जाती है | सजावट के लिए मार्सकिट एसोसिएशन दुकानदारों से चंदा इक्कठा करती है | इस मार्किट की सजावट देखने बड़ी दूर-दूर से लोग आते हैं और वीडियो बनाकर ले जाते हैं ताकि अगले साल अपने क्षेत्र में भी कुछ इसी तरह की सजावट की जा सके |

यह कार्य पिछले 30 वर्षों से चल रहा है इस बार की लाइट जरा हटके है मंडोली रोड मार्केट में जहां तक भी नजर डालेंगे तो रोशनी ही रोशनी नजर आएगी मंडोली रोड मार्केट में काफी चहल-पहल है और ग्राहक खूब जमकर सामान खरीद रहे हैं इस अवसर पर मार्केट की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा ने सभी सम्मानित दुकानदार भाइयों को धनतेरस दीपावली भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भगवान से प्रार्थना की की मंडोली रोड मार्केट के दुकानदार भाइयों का व्यापार दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता रहे हमेशा परिवार सुख समृद्धि में रहे लगभग पिछले 15 दिनों से मार्केट की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा सहित मार्केट के सभी पदाधिकारी इस कार्य में जी जान से लगे हुए हैं कोषाध्यक्ष अमर कुमार गोयल संगठन मंत्री मुकेश पांचाल सह सचिव राहुल तावड़ा संयुक्त सचिव नवीन शर्मा लेखाकार रोहित जी जान से मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत रंग लाई मार्केट के सदस्य के रूप में दिनेश ठाकुर शीतल गोस्वामी अजय वर्मा हरी लाला गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने भी पदाधिकारी के साथ जी जान से कार्य किया बिन्नी वर्मा ने कहा मार्केट की सुरक्षा को देखते हुए सभी अपने आसपास नजर रखें और मार्केट में भीड़भाड़ से बचे, अपने आसपास पूरा ध्यान रखें इस अवसर पर संगठन मंत्री मुकेश पाचाल ने कहा कि बिन्नी वर्मा बड़ी ही निष्ठावान जो बड़ी ईमानदारी एवं मेहनत से अपना कार्य करती है और सभी दुकानदार भाइयों के साथ मिलकर चलती है बिन्नी वर्मा एक साहसी एवं निडर महिला प्रधान है जो अपने आप में काफी सराहनीय कार्य करती है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *