सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असम में बाढ़ की वजह से स्थिति गंंभीर मरने वालों की संख्या 100 पहुंची, 24 घंटों में 12 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
असम में बाढ़ की वजह से स्थिति गंंभीर मरने वालों की संख्या 100 पहुंची, 24 घंटों में 12 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की वजह से स्थिति गंंभीर मरने वालों की संख्या 100 पहुंची, 24 घंटों में 12 लोगों की मौत

Advertisement

 

असम में नदियों में उफान के चलते बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सहायक नदियां कहर बरपा रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के चलते विभिन्न स्थानों पर सात और लोगों की मौत हो गई है। इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण 89 लोग जान गंवा चुके हैं।अधिकारियों के अनुसार, भुवनेश्वर से एनडीआरएफ के जवान असम भेजे गये हैं। करीमगंज और कचार जिलों में बराक और कुशियारा नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

राज्य के 36 में से 32 जिलों के 55,42,053 लोग बाढ़ से प्रभावित

कचार में 506 गांवों के 2.16 लाख लोग और करीमगंज में 454 गांवों के 147 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिलों के 55,42,053 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 12.51 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।लगातार बारिश से आई बाढ़ के चलते 2.62 लाख लोगों ने 862 राहत शिविरों में शरण ली है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले कई राहत शिविरों का दौरा किया था। वहीं बांग्लादेश में भी बाढ़ के चलते मानवीय संकट पैदा हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *