सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच! महिलाएं झेल रहीं यौन उत्पीड़न, जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Casting couch, pay disparities and more': Hema Committee report on issues  women face in Malayalam film industry - CNBC TV18

 

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच! महिलाएं झेल रहीं यौन उत्पीड़न, जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में खुलासा

न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में बताया गया कि मलयालम फिल्म इंंडस्ट्री में महिलाएं यौन उत्पीड़न झेल रही हैं.

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सोमवार को न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंंडस्ट्री में महिलाएं जो यौन उत्पीड़न झेल रही हैं उसके बारे में बताया गया.

कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि काम शुरू करने से पहले ही उन पर समझौता करने के लिए जोर दिया गया. इसके बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकार की सुरक्षा और कल्याण के बारे में चिंता हो गई हैं.

बता दें कि सरकार ने 2019 में न्यायमूर्ति हेमा समिति का गठन किया था. समिति ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं जो चीजें फेस कर रही हैं उन मुद्दों का अध्ययन किया. इस रिपोर्ट में महिलाओं के यौन उत्पीड़न, शोषण और दुर्व्यवहार के महत्वपूर्ण विवरण को उजागर किया गया है.

Advertisement

उत्पीड़न झेल रहीं महिला कलाकार

सरकार को सौंपे जाने के पांच साल बाद रिपोर्ट की कॉपी आरटीआई अधिनियम के तहत मीडिया को दी गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला कलाकारों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. इसमें फिल्म इंडस्ट्री में नशे में धुत शख्स द्वारा महिला कलाकारों के कमरों के दरवाजे खटखटाने की घटनाएं भी शामिल हैं.

डर से पुलिस में शिकायत से कतराती हैं महिलाएं

इसमें कहा गया है कि यौन उत्पीड़न की शिकार कई महिलाएं डर के कारण पुलिस में शिकायत करने से कतराती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जो महिला कलाकार समझौता करने के लिए तैयार होती हैं, उन्हें कोड नाम दे दिए जाते हैं और जो समझौता करने के लिए तैयार नहीं होतीं, उन्हें काम नहीं दिया जाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है- सिनेमा में एक्टिंग या कोई दूसरे काम करने के ऑफर महिलाओं को यौन संबंधों की मांग के साथ दिए जाते हैं. जैसा कि मैंने पहले ही बताया है, महिलाओं से समझौता करने के लिए कहा जाता है, जिसके तहत उनसे यौन संबंध बनाने की मांग की जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *