यूजर चार्ज लगाना निगम की तानाशाही सरकार इसे वापस ले : सुभाष चन्द्र लाला
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में अब कूड़ा उठाना मुफ्त नहीं होगा. दिल्ली नगर निगम ने एक अप्रैल 2025 से कचरा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज लागू कर दिया है. यह शुल्क रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों से वसूलाजाएगा, जिसे संपत्ति कर के साथ जोड़ा गया है. ऑनलाइन टैक्स जमा करते समय अब दिल्लीवासियों को यूजर चार्ज भी देना होगा | आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला नें इसे निगम प्रशासन की तानाशाही बताया है |
सुभाष चन्द्र लाला फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहते हैं “निगम आयुक्त ने बिना सदन की मंजूरी के यह शुल्क लागू कर दिया, जो गलत है उन्होंने कहा कि पहले कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए. दिल्ली के कई इलाकों में कूड़ा फैला पड़ा है, टेंडर खत्म होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं हुआ. निगम को पहले ढांचा मजबूत करना चाहिए उसके बाद चार्ज फिर चार्ज वसूलने की बात होनी चाहिए |
सुभाष चन्द्र लाला कहते है पहले से ही महंगाई की मार झेल जनता पर कल ही रसोई गैस की महंगाई की मार पड़ी है अब दिल्लीवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा | सुभाष लाला कहते हैं चुनाव से पूर्व भाजपा कुछ कहती है और चुनाव के बाद कुछ करती है | मात्र डेढ़ माह के शासन में ही भाजपा नें अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है |