सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नेत्रदान के लिए हेल्पलाइन नम्बर किया जाए बहाल : मनोज जैन

2 मिनट पढ़ें
मनोज जैन

नेत्रदान के लिए हेल्पलाइन नम्बर किया जाए बहाल : मनोज जैन

Advertisement

नेत्रदान के लिए हेल्पलाइन नम्बर किया जाए बहाल : मनोज जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षद एवं सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को पत्र लिखकर नेत्रदान के लिए सरकार द्वारा पूर्व में संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1919 की पुनः बहाली की मांग की है।

श्री जैन ने अपने पत्र में कहा है कि“नेत्रहीनता एक गंभीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य चुनौती है, और नेत्रदान के माध्यम से हजारों लोगों की दुनिया में रोशनी लौटाई जा सकती है। सरकार द्वारा शुरू की गई 1919 हेल्पलाइन न केवल सूचना का माध्यम थी, बल्कि यह एक सशक्त सामाजिक अभियान भी था।” उन्होंने आग्रह किया है कि. हेल्पलाइन नंबर 1919 को पुनः सक्रिय किया जाए।

Advertisement

यदि तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से यह संभव न हो, तो वैकल्पिक टोल-फ्री नंबर, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाए। यह सुविधा केवल नेत्रदान तक सीमित न रहकर, अन्य अंगों के दान हेतु भी विस्तारित की जाए। श्री जैन ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार इस दिशा में एक केंद्रीकृत प्रणाली विकसित कर सकती है, जो मृत्यु उपरांत अंगदान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सहज बनाए। श्री जैन नें कहा यह मिशन न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में कदम है, जहां मृत्यु के बाद भी जीवन दिया जा सकता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *