सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यूजर चार्ज जनता पर लगाना भाजपा को पड़ेगा भारी : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
हाजी जरीफ

यूजर चार्ज जनता पर लगाना भाजपा को पड़ेगा भारी : हाजी जरीफ

Advertisement

यूजर चार्ज जनता पर लगाना भाजपा को पड़ेगा भारी : हाजी जरीफ

* चुनाव निकल जाते ही भूल जाती है भाजपा जनता को

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के लोगो को अब उस काम के लिए भी यूजर टैक्स देना होगा जो काम नगर निगम उनके लिए करती ही नहीं | वह काम है उनके घरो से कूड़ा उठाने का | यह कहना है कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम प्रत्याशी हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जहां नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियाँ पहुंचती ही नहीं और आज भी दिल्ली के अनेक क्षेत्र ऐसे है जहां कूड़े के अम्बार लगे रहते हैं | हाजी जरीफ कहते हैं बिना सदन की मंजूरी नगर निगम इतना बड़ा निर्णय ले लेती है हैरानी की बात है | निगम अधिकारीयों नें केंद्र सरकार के निर्देश पर यह निर्णय ले सीधे-सीधे दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी |

Advertisement

हाजी जरीफ कहते हैं चुनाव से पहले भाजपा का चेहरा कुछ होता है और चुनाव के बाद भाजपा अपना रंग बदल लेती है | वे कहते हैं इतिहास इस बात का गवाह है जब भी भाजपा दिल्ली की सत्ता में आती है तभी जनविरोधी फैंसले लिए जाते है जिनके चलते दिल्ली की जनता अगले चुनाव में उनका बिस्तर गोल कर देती है |

हाजी जरीफ बताते हैं दिल्लीवासियों को अब कूड़ा उठाने वाले दिल्ली नगर निगम प्रशासन को यूजर चार्ज देना होगा। रिहायशी, व्यावसायिक संपत्तियों के लिए यह नियम एक अप्रैल से ही लागू कर दिया गया है। ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कराते समय लोगों को यूजर चार्ज देना होगा। 50 वर्ग मीटर के आवासीय मकानों से 50 रुपये इसमें 50 वर्ग मीटर के आवासीय मकानों से 50 रुपये, 50 वर्ग से 200 मीटर के मकानों से 100 रुपये, 200 वर्ग मीटर से अधिक के मकानों से 200 रुपये प्रति महीने यूजर चार्ज वसूला जाएगा। वहीं, अतिरिक्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे शॉप, ढाबा, कॉफी हाउस से 500 रुपये प्रति महीना लिया जाएगा। धर्मशाला, होस्टल, 50 लोगों की क्षमता वाले रेस्तरां, शादी और पार्टी हॉल बैंक व बीमा कार्यालय, उत्सव हॉल, पार्टी लॉन, प्रदर्शनी व मेले लगाने वाले स्थानों से दो हजार रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *