सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लोनी रोड को चौड़ा करने का मुद्दा फिर गरमाया

2 मिनट पढ़ें
लोनी रोड

लोनी रोड को चौड़ा करने का मुद्दा फिर गरमाया

Advertisement

लोनी रोड को चौड़ा करने का मुद्दा फिर गरमाया

* जितेन्द्र महाजन से लोगो को उम्मीद जगी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोनी रोड आजकल एकबार फिर से चर्चा में है | रोहताश नगर के विधायक जितेन्द्र महाजन नें इस रोड को चौड़ा करने की मांग दिल्ली विधानसभा सत्र में दिल्ली सरकार से की है | जितेन्द्र महाजन नें क्षेत्र की प्रमुख समस्या बताते हुए इसका समाधान करने का आग्रह करते हुए कहा यह रोड लाखों लोगो से सीधे जुड़ा है |

Advertisement

जितेन्द्र नें कहा राजस्व विभाग के नक्शे में इस रोड की चौडाई 66 फीट दर्ज हैं जबकि वर्तमान चौडाई कई स्थान पर तो मात्र 40 फीट ही बची है | जिसके चलते लोग घंटों जाम में फंस जाते है | यहाँ तक कि कई बार तो एम्बुलेंस तक भी जाम में फंस जाती है | वैसे तो इस मार्ग से रोजाना लाखों लोगो का आवागमन होता है लेकिन रोहताश नगर,बाबरपुर सीमा पुरी तथा गोकलपुरी के लोगो का इस रोड से सीधे जुडाव है |

क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग भी अब इस मुहीम में जुड़ने लगे है | मुहिम एन.जी.ओ.के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज आर.डब्लू.ए.राम नगर के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा , वरिष्ठ नागरिक एवं साहित्यकार डी.के.तिवारी ,वरिष्ठ नागरिक प्रमुख समाजसेवी देवेन्द्र शर्मा नें भी श्री महाजन की मांग का जोरदार समर्थन हुए इसे समय की मांग बताया है | अश्वनी भारद्वाज नें कहा इस रोड को चौड़ा करने की मांग लम्बे समय से चल रही है लेकिन भ्रस्टाचार के चलते मामला आगे नहीं बढ़ पाता | उन्होंने कहा इस रोड को चौड़ा करने की मांग को ले एक मुहीम शुरू करने की जरूरत है जिसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को साथ ले सरकार पर दबाव बनाना होगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *