सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस संगठन के कसेगी पेच

3 मिनट पढ़ें
विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस संगठन के कसेगी पेच

विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस संगठन के कसेगी पेच

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस संगठन के कसेगी पेच

* बदले जायेंगें नकारा जिला तथा ब्लॉक अध्यक्ष

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,जी हाँ यह बिलकुल सही है कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव को ले बेहद अलर्ट मोड में है | लोकसभा चुनावों में पार्टी को भले ही कोई सीट हासिल नहीं हुई लेकिन पार्टी के मत प्रतिशत में भारी बढ़ोतरी हुई है जिसे पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है | पार्टी में इस बात को ले भी ख़ुशी है कि पार्टी का परम्परागत वोट रहा अल्पसंख्यक ,दलित तथा कुछ और वर्ग एक बार फिर से पार्टी से जुड़ गया है और यदि जमीनी स्तर पर मेहनत की जाए तो पार्टी दिल्ली की सियासत में एक बार फिर से वापसी कर सकती है |

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया बड़ी बारीकी से अपनी टीम के साथ सम्भावनाएं तलाश रहे है | दीपक बाबरिया के बारे में कहा जाता है वे किसी के दबाव में काम नहीं करते लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यह संदेश दे भी दिया था भले ही प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन बाबरिया नें किसी की नहीं सुनी और निर्णय नहीं बदला | बाबरिया की नजर अभी भी लवली के लवलियों पर है जो कांग्रेस में अहम पदों पर विराजमान है | समझ गए ना आप यानी कांग्रेस में लवली के नजदीकी लोग | उनका पत्ता कटना तय है इस पर हम बाद में चर्चा करेंगे आखिर कौन कौन हैं वे और उन्हें क्यों हटाया जाएगा | फिलहाल तो लोकसभा चुनावों के दौरान ब्लाक अध्यक्षों तथा जिला अध्यक्षों की गतिविधियों और उनकी परफोर्मेंस की समीक्षा का काम चल रहा है | दीपक बाबरिया अपनी टीम से सबकी रिपोर्ट ले रहे हैं और उसके बाद लापरवाह तथा गैरजिम्मेदार लोगो से पार्टी किनारा करेगी ताकि विधानसभा चुनावों में खामियाजा नहीं उठाना पड़े |

कांग्रेस सूत्रों का दावा है आधे से ज्यादा जिला अध्यक्ष तथा कहीं इससे ज्यादा ब्लाक अध्यक्ष बाबरिया की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे लिहाजा उनकी छुट्टी होनी तय है | संगठन के कार्यक्रमों की झूठी रिपोर्ट देने वाले ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी उनके पास मौजूद है | कोई भी जिला अध्यक्ष या पूर्व विधायक उन्हें गुमराह नहीं कर पायेगा | जहां तक प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का सवाल है उन्हें संगठन का खासा अनुभव है राजस्थान.उत्तराखंड के प्रभार तथा सह-प्रभारी रहे देवेन्द्र अभी भी पंजाब के प्रभारी है और वहां का परिणाम भी बेहतर रहा है | लिहाजा पार्टी उनके अनुभव का लाभ भी लेना चाहेगी | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *