सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

AAP के दफ़्तर का जल्द बदल जाएगा पता, जानिये क्या होगा नया एड्रेस?

2 मिनट पढ़ें

पार्टी मुख्यालय के लिए लुटियंस दिल्ली में AAP ने मांगी है जमीन, केंद्र  सरकार को 10 दिन में लेना है फैसला - Land Allotment Case

 

AAP के दफ़्तर का जल्द बदल जाएगा पता, जानिये क्या होगा नया एड्रेस?

आम आदमी पार्टी का दफ्तर अभी जिस जगह पर था, उस जगह पर राउज़ एवेन्यू कोर्ट का एक्सटेंशन होना था. इसलिए आम आदमी पार्टी (AAP) को यह दफ्तर खाली करने के लिए कहा गया था.

आम आदमी पार्टी को नया दफ़्तर आवंटित किया गया है. कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के लिए नया ऑफिस आवंटित किया है. बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी मुख्यालय का नया पता होगा. अभी तक आम आदमी पार्टी का मुख्यालय 206, राउज़ एवेन्यू, नई दिल्ली है.

दरअसल आम आदमी पार्टी का दफ्तर अभी जिस जगह पर था उस जगह पर राउज़ एवेन्यू कोर्ट का एक्सटेंशन होना था. इसलिए आम आदमी पार्टी को यह दफ्तर खाली करने के लिए कहा गया था.

कोर्ट के निर्देश पर केंद्र ने आवंटित किया दफ्तर

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि जब सभी पार्टियों का दफ्तर सेंट्रल दिल्ली में है तो आम आदमी पार्टी को सेंट्रल दिल्ली में दफ्तर क्यों नहीं दे सकते? अब कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को अस्थाई तौर पर दफ़्तर आवंटित कर दिया है.

10 अगस्त तक आम आदमी पार्टी को मौजूदा कार्यालय खाली करना था. हालांकि अभी ये अस्थायी तौर पर दिया गया है. पार्टी नेताओं ने कहा कि हम मांग करेंगे कि हमें जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर जो ज़मीन मिलनी चाहिये दफ़्तर बनाने के लिये, वो आवंटित की जाये और ये जगह बाक़ी पार्टियों की तरह AAP को भी सेंट्रल दिल्ली में ही मिले.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर आप को मान्यता देते हुए उसे कार्यालय के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को गुरुवार तक का समय दिया था.

नए दफ्तर को लेकर क्या बोलीं आतिशी?

नए दफ्तर को लेकर जब दिल्ली की मंत्री आतिशी से सवाल किया गया कि क्या वो नया एलॉटेड ऑफिस आम आदमी पार्टी स्वीकार करेगी, इस पर उन्होंने कहा कि हम ऑफिस देखेंगे फिर अपडेट देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *