सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

इस बार पूरी तरह बदल जाएगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन? ऐसे टीमों को मिल सकती है आजादी

3 मिनट पढ़ें

IPL 2025 Mega auction five years RTM Options suggested by franchise IPL  official | IPL 2025: आईपीएल के अगले सीजन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव, मेगा  ऑक्शन से पहले

 

इस बार पूरी तरह बदल जाएगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन? ऐसे टीमों को मिल सकती है आजादी

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस मेगा ऑक्शन में टीमें और ज़्यादा आज़ाद हो सकती हैं.

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है. हर तीन साल में मेगा ऑक्शन होता है. मेगा ऑक्शन से पहले टीमें सिर्फ 04 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं. कई सालों से चले आ रहे मेगा ऑक्शन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे पहले आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू थी, जिसमें अब बढ़ोत्तरी हो सकती है.

IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में टीमों की पर्स वैल्यू 130 से 140 करोड़ रुपये हो सकती है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो टीमों के पास खिलाड़ी खरीदने की और आज़ादी होगी. ऐसे में टीमें अच्छे खिलाड़ियों पर ज़्यादा से ज़्यादा बोली लगा सकती हैं.

मिचेल स्टार्क का टूट सकता है रिकॉर्ड 

अगर टीमों की पर्स वैल्यू में इज़ाफा होता है, तो मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड टूट सकता है. आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस कीमत के साथ स्टार्क आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. अब अगर टीमों की पर्स वैल्यू बढ़ती है तो मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड धराशाई हो सकता है.

इन टीमों में हो सकते हैं बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस: मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव रोहित शर्मा के रूप में देखने को मिल सकता है. इससे पहले 2024 के आईपीएल में मुंबई ने रोहित शर्मा की हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था. इसके बाद से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा था कि मुंबई मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिलीज़ कर देगी. खबरें तो सूर्यकुमार यादव के भी मुंबई इंडियंस छोड़ने की हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स: 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में भी बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम के कप्तान केएल राहुल को रिलीज़ किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राहुल पर नज़र बनाए हुए. राहुल की आरसीबी में वापसी हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *