सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Burkina Faso: बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, अल-कायदा से जुड़े संगठन JNIM ने ली जिम्मेदारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Burkina Faso: बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, अल-कायदा से जुड़े संगठन JNIM ने ली जिम्मेदारी

दुनिया में आतंकवाद का खतरा लगातार गहराता जा रहा है और अब अफ्रीकी देश बुर्किना फासो इसका नया शिकार बना है। रविवार को उत्तरी बुर्किना फासो में एक बड़े आतंकी हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय निवासियों और सहायता कर्मियों के अनुसार, मारे गए लोगों में बड़ी संख्या में सैनिक शामिल हैं। आतंकियों ने सुबह 6 बजे के करीब एकसाथ आठ इलाकों पर हमला बोलकर वायु सेना को तितर-बितर कर दिया।

इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े जिहादी संगठन जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) ने ली है, जो अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। संगठन ने न सिर्फ एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया बल्कि लंबे समय से घिरे रणनीतिक शहर जिबो पर भी धावा बोला।

खबरों के मुताबिक, मुख्य हमला जिबो शहर में हुआ, जहां आतंकियों ने सबसे पहले शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद उन्होंने सैन्य शिविरों और आतंकवाद निरोधी यूनिट के ठिकानों पर धावा बोला। यह शहर पहले भी चरमपंथियों के निशाने पर रह चुका है, लेकिन पिछली बार सुरक्षा बलों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।

Advertisement

बुर्किना फासो की आबादी लगभग 2.3 करोड़ है और यह देश अफ्रीका के साहेल बेल्ट में स्थित है, जो हाल के वर्षों में उग्रवाद और आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती आतंकी घटनाएं इस क्षेत्र में सुरक्षा और मानवाधिकार संकट को और गंभीर बना रही हैं।

यह हमला न सिर्फ बुर्किना फासो के लिए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। इस त्रासदी के बाद वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रणनीति की आवश्यकता और भी स्पष्ट हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *