सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कुल्लू में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, सात पर्यटकों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिमाचल के कुल्लू  में दर्दनाक हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी है जिस कारण 8 छात्रों की मौत हो गई है। जबकि 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। ये छात्रा वाराणसी आईआईटी के हैं। ये हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात करीब साढ़े 8 बज हुआ। हादसे में घायल 10 छात्रों में से 5 को जोनल अस्पताल, कुल्लू में भर्ती किया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जलोड़ी जोत से यह गाड़ी जीभी की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्डे में जा गिरी। गाड़ी में चालक समेत 17 लोग सवार थे। देर रात तक शवों और घायलों को निकाला जाता रहा। घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया, जहां से सभी को जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, होमगार्ड के जवानों का स्थानीय लोगों ने साथ दिया। खराब मौसम के चलते घायलों को रेस्क्यू करने में परेशानी भी हुई। एसएसपी ने बताया कि तीन घायल राजस्थान निवासी लक्ष्य सिंह, कानपुर की निष्ठा बोदानी और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी इशान गुप्ता आईआईटी बीएचयू में के विद्यार्थी हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *