सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

तेजस्वी का महागठबंधन में टूट के सवाल पर सीधा जवाब, कहा- ‘बिहार में सबसे पहले नीतीश…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महागठबंधन में टूट के सवाल पर तेजस्वी का सीधा जवाब, कहा- ‘बिहार में सबसे पहले नीतीश…’

पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने सोमवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. महागठबंधन में टूट को लेकर सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग एकजुट हुए हैं. बिहार में सबसे पहले नीतीश कुमार, लालू यादव सभी लोग साथ आए हैं. बिहार में महागठबंधन बना. हमलोग तय किए कि इसे देश भर में करना है. हमलोग का तो कारवां बढ़ा है. बैठक होती रहे बहुत अच्छी बात है. वहीं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर कयासों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने तो आज स्पष्ट कर ही दिया है. ये बीजेपी की सोची समझी साजिश है. मीडिया के खास वर्ग को भी महागठबंधन से अनपच है. ऐसे में नीतीश कुमार की छवि को धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है.

हमलोग किसी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करते हैं- तेजस्वी यादव

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग पिछले साल ही प्रण लिए कि देश भर में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है और बीजेपी को देश के सत्ता से बाहर करेंगे. इस काम में हमलोग लगे हुए हैं. वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह राजकीय समारोह है. इसमें प्रोटोकॉल के तहत जाना होता है. हालांकि हमलोग किसी का व्यक्तिगत विरोध नहीं करते हैं, लेकिन वैचारिक विरोध अलग बात है. गांधी जी के विरोध करने वाले भी उन पर पुष्प अर्पित करते हैं.

अन्नाद्रमुक और एनडीए के मुद्दे पर बोले तेजस्वी यादव

वहीं, अन्नाद्रमुक के एनडीए से गठबंधन तोड़ने पर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि यह उनका मामला है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा. तमिलनाडु में डीएमके बहुत मजबूत है. कांग्रेस और वहां डीएमके गठबंधन बहुत मजबूत है. कुछ दिन पहले एनडीए की बैठक हुई थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. कोई एजेंडा नहीं था. आप अगर दक्षिण भारत पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि एनडीए के एक बड़े सहयोगी ने गठबंधन छोड़ दिया है. मुझे लगता है कि यह बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान होगा. शिवसेना, जेडीयू और अकाली दल पहले ही गठबंधन छोड़ चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि एनडीए अब निरर्थक है. वहां केवल एक तानाशाह बैठा है और दो लोग देश चला रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *