डूसू चुनाव परिणामों नें साबित किया देश का युवा भाजपा के साथ : विनोद जायस
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणामों नें यह साबित कर दिया है देश का युवा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खुश है | यह कहना है भजन पुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत से यह भी साबित होता है देश का युवा सबका विश्वास और सबका विकास के नारे में यकीन रखता है | विनोद जायस नें कहा कि ये नतीजे देश के युवाओं के मूड को दर्शाते हैं, युवा राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़े हैं |
विद्यार्थी परिषद देश को जोड़ने की बात करती है ना कि तोड़ने की | दूसरी तरफ टुकड़े-टुकड़े गैंग के सायें में चुनाव लड़ा जा रहा था जिसे दिल्ली के युवाओं नें सिरे से नकार दिया | युवाओं ने एक बार फिर दिखाया है कि देश की सुरक्षा और प्रगति उनके लिए सबसे पहले और प्राथमिक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एजेंडा है।
विनोद जायस ने कहा है कि डूसू चुनाव परिणाम यह भी दर्शाता है कि आज देश के युवाओं को लगता है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होने का सौभाग्य मिला है जिनके नेतृत्व में युवा भारत को विश्व व्यवस्था पर हावी पाते हैं। चंद्रयान-3 और जी-20 शिखर सम्मेलन की हालिया सफलता के साथ-साथ प्रधानमंत्री की नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत प्रधानमंत्री का युवा शक्ति से संवाद और देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को युवा शक्ति ने अपना समर्थन दिया है | विनोद जायस कहते हैं इसी तर्ज पर दिल्ली की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराएंगे |