सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Ikra Hasan: कैराना सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता राणा पर शिकंजा, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की कोशिश तेज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement
Ikra Hasan: कैराना सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता राणा पर शिकंजा, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की कोशिश तेज

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा विवादों में घिर गए हैं। इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि राणा भूमिगत हो गए हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

18 जुलाई को राणा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें उन्होंने न केवल सांसद इकरा हसन के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, बल्कि निकाह करने की ‘इच्छा’ भी जाहिर की थी। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी रोष फैल गया। खासकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे महिला सम्मान के विरुद्ध बताते हुए तीव्र प्रतिक्रिया दी।

इसी बीच, मुरादाबाद की एक महिला वकील और सपा अधिवक्ता सभा की महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कटघर थाने में राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), धारा 356(2) (लैंगिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी), और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विधिक विशेषज्ञों के अनुसार, इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर राणा को 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप नारायण मिश्रा का कहना है कि यह मामला न सिर्फ साइबर क्राइम का है, बल्कि महिला गरिमा और सार्वजनिक शिष्टाचार का भी गंभीर उल्लंघन है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए सपा नेताओं ने मुरादाबाद के एसपी सिटी से मुलाकात कर राणा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं।

इकरा हसन को लेकर की गई टिप्पणी पर जहां महिला संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं बीजेपी और करणी सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राणा की गुमशुदगी और मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस के लिए उसकी लोकेशन ट्रेस करना भी चुनौती बन गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *