सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Marathi vs Hindi Row: राज ठाकरे का BJP सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला: ‘समंदर में डूबो-डूबो कर मारेंगे’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Marathi vs Hindi Row: राज ठाकरे का BJP सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला: ‘समंदर में डूबो-डूबो कर मारेंगे’

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। राज्य सरकार ने भले ही हिंदी को अनिवार्य करने का फैसला वापस ले लिया हो, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और जुबानी जंग जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मीरा रोड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा पलटवार किया। ठाकरे का यह बयान अब राजनीतिक माहौल को और गरमा रहा है।

राज ठाकरे ने मंच से निशाना साधते हुए कहा कि जब भी मैं कुछ कहता हूं, तो वह मीडिया की हेडलाइन बन जाती है, लेकिन जब बीजेपी सांसद ने मराठियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की, तब किसी ने उसकी चर्चा तक नहीं की। ठाकरे ने कहा, “बिहार के सांसद दुबे कह रहे थे कि हम मराठियों को पटक पटक कर मारेंगे। मैं निशिकांत दुबे को खुलेआम चैलेंज करता हूं — दुबे, तुम मुंबई आओ, हम तुम्हें समंदर में डूबो-डूबो कर मारेंगे।”

उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा, “एक बात समझ लो — तुम्हारी सरकार हो सकती है बंद कमरे में, लेकिन हमारी सरकार रास्तों पर है। अगर किसी ने मराठी भाषा या मराठियों को लेकर कुछ भी कहा, तो उसे सख्त जवाब मिलेगा। ऐसी भाषा के खिलाफ सड़कों पर ही न्याय होगा।” ठाकरे के इस उग्र तेवर ने सभा में मौजूद समर्थकों को झकझोर दिया और नारेबाजी तेज़ हो गई।

Advertisement

राज ठाकरे ने मराठी जनता को भी चेताया कि केवल प्रतिक्रिया देना काफी नहीं है, बल्कि जागरूक और सतर्क रहना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “आज कोई मामला उठता है, तब आप जागते हैं, फिर कुछ समय बाद सो जाते हैं। याद रखिए, सूखी ज़मीन पर कुछ नहीं उगता — वहां केवल खंडहर होते हैं, चट्टान नहीं। हमें चट्टान की तरह अडिग रहना होगा, तभी हमारी पहचान और सम्मान बचेगा।”

अपने संबोधन के दौरान राज ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के नागरिकों को राज्य के अस्तित्व और संस्कृति के पक्ष को पूरी तरह समझना चाहिए और किसी भी बाहरी दबाव के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उनका इशारा यह था कि महाराष्ट्र में किसी अन्य राज्य की भाषा या राजनीतिक दबदबे को स्वीकार नहीं किया जाएगा, खासकर जब वह मराठी अस्मिता को ठेस पहुंचाए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *