सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

राहुल गांधी की सभा में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान- ‘हमारी लड़ाई PM मोदी से नहीं बल्कि…’

3 मिनट पढ़ें

राहुल गांधी की सभा में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान- ‘हमारी लड़ाई PM मोदी से नहीं बल्कि…’

OSU Jerseys
College Football Jerseys
custom made football jerseys
micah parsons jersey
johnny manziel jersey
micah parsons jersey
asu jersey
OSU Jerseys
brock bowers jersey
florida state football jersey
detroit lions jersey
custom football jerseys
johnny manziel jersey
Ohio State Team Jersey
custom made football jerseys

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब मिलकर इस देश के संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं. हमारी लड़ाई व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी से नहीं है.

मुंबई में इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रैली को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया. उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पूरे देश में यात्रा की. उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया जा रहा है. चुनी हुई सरकारों को खरीदा जा रहा है. ईडी-सीबीआई से डराकर तोड़ा जा रहा है. सब नहीं केवल झूठ चलाया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी ने देश के संविधान को बचाने के लिए जो यात्रा की है इसके लिए उनका दिल से धन्यवाद देते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब मिलकर इस देश के संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं. हमारी लड़ाई व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं है बल्कि उनकी विचारधारा से है. उन्होंने कहा, “देश का सबसे बड़ा दुश्मन महंगाई और बेरोजगारी है.” किसानों की आय दुगनी करने और दो करोड़ रोजगार के वादे पर जब सवाल पूछते हैं तो बीजेपी के कुछ लोग एनर्जी ड्रिंक पीकर हम लोगों को गाली देते हैं.

आरजेडी नेता ने कही ये बात

आरजेडी नेता ने कहा कि डरने वाले लोग नहीं हैं. हम आपकी लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, “लालू यादव कभी झुके नहीं हैं. उनके बाल सफेद हो गए इनसे लड़ते-लड़ते हैं.” बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये गोबर को हलवा बताकर परोस देते हैं. ये लोग इतना झूठ बोलते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सत्ता में आए चाहे या न आएं हमें जनता के साथ खड़े रहना होगा. ‘मोहब्बत की दुकान’ कभी बंद नहीं होनी चाहिए.

महाराष्ट्र सरकार पर लगाए आरोप

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “महाराष्ट्र में विधायकों को खरीदा जा रहा था, डराया जा रहा था. आज महाराष्ट्र सरकार में जितने लोग बैठे हैं वो लीडर नहीं डीलर हैं. वो शरद पवार, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के नाम पर वोट लेकर बीजेपी से डील कर लेते हैं. अच्छा हुआ डरे हुए लोग चले गए. हम फिर से कारवां बनाने का हौसला रखते हैं. ”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में तो विधायकों को लेकर गए लेकिन बिहार में तो हमारे चाचा को ही ले गए. पीएम मोदी चाचा की गारंटी दें कि वो पलटेंगे कि नहीं पलटेंगे. बिहार में बीजेपी जो भी सोचती हो लेकिन इस बार बिहार हम चौंकाने वाला रिजल्ट लाकर देंगे. 17 महीने हम बिहार के डिप्टी सीएम रहे और सात लाख लोगों को हमने सरकारी नौकरी दी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *