सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

ईरान से चीन जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से आज सुबह हड़कंप मच गया है। यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था, तभी एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का अलर्ट मिला। विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की इजाजत मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने को कहा। ईरान का यह विमान दिल्ली में नहीं रुकता है। जब उसे दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तो पायलट उसे लेकर चीन के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली एटीसी के सूत्रों ने बताया कि यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था। बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे एटीसी से संपर्क किया था। उस वक्त एयरलाइन ने विमान के चालक दल को दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की सलाह दी थी। इस पर दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया, लेकिन विमान के पायलट ने इससे इनकार कर दिया और भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया। इधर, विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तत्काल भारतीय वायुसेना को अलर्ट किया गया। इस पर पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान ईरानी विमान के पीछे लगा दिए गए थे। विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले पर नजर रखे हुए हैं। ईरानी विमान करीब 45 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा। इस दौरान पूरे समय हड़कंप की स्थिति रही। अब देश के सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। वायुसेना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, भारतीय वायुसेना ने सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के ग्वांगझाऊ जा रहे महान एयर के एक यात्री विमान को रोकने के लिए अपने लड़ाकू विमान उसके पीछे भेजे। वायुसेना ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी थी। बयान के मुताबिक, घटना सुबह उस समय हुई, जब उड़ान संख्या डब्ल्यू-581 भारतीय वायु क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रही थी। भारतीय लड़ाकू विमानों ने सुरक्षित दूरी पर इस उड़ान का पीछा किया था। बयान में कहा गया है कि विमान को पहले जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतारने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद पायलट ने कहा कि वह दोनों में से किसी भी हवाई अड्डे पर विमान नहीं उतारना चाहता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *