सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

टीम इंडिया का फ्लाइट नंबर, विराट और रोहित को समर्पित; कंपनी ने जर्सी नंबर से बना दिया जबरदस्त कॉम्बिनेशन

2 मिनट पढ़ें

टीम इंडिया का फ्लाइट नंबर, विराट और रोहित को समर्पित; कंपनी ने जर्सी नंबर से बना दिया जबरदस्त कॉम्बिनेशन

जिस तरह एयर इंडिया ने बारबाडोस की फ्लाइट का नाम टीम इंडिया पर रखा था. उसी तरह विस्तारा ने अपनी फ्लाइट ट्रिप का नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली को समर्पित किया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम काफी समय तक बारबाडोस में फंसी रही थी. जब टीम इंडिया को बारबाडोस से दिल्ली लाने का इंतजाम किया गया तब एयर इंडिया ने उस फ्लाइट ट्रिप का नाम टीम इंडिया की जीत पर रखा था. वहीं टीम विस्तारा एयरलाइंस के प्लेन से दिल्ली से मुंबई जा रही है. अब विस्तारा कंपनी ने भी भारतीय टीम का सम्मान करते हुए ‘एयर इंडिया’ के अंदाज में फ्लाइट ट्रिप का नाम बदल दिया है. जिस प्लेन में भारतीय टीम सवार है उसे ‘UK1845′ नाम दिया गया है. बता दें कि ’18’ और ’45’ क्रमशः विराट कोहली और रोहित शर्मा के जर्सी नंबर हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था. उन्हीं के सम्मान में विस्तारा एयरलाइंस ने इस फ्लाइट ट्रिप का अनाम ‘UK1845’ रखा है. भारतीय टीम को लेकर विस्तारा का यह प्लेन दिल्ली से करीब दोपहर 2:55 बजे निकला था और इसके 5:20 तक मुंबई में लैंड होने का अनुमान है. भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहा क्योंकि सुबह बारबाडोस से लैंड होने के कुछ ही घंटों बाद पूरी टीम पीएम मोदी के आवास स्थान पर गई, उनके साथ ब्रेकफास्ट किया और अब मुंबई के लिए रवाना हो गई है.

अब मुंबई पहुंचने के बाद भी भारतीय टीम काफी व्यस्त रहने वाली है. एयरपोर्ट से टीम को उस स्थान पर ले जाया जाएगा जहां से टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू होगी. मरीन ड्राइव के क्षेत्र में यह रोड शो होना है और यहां टीम टीम एक ओपन बस में सवार होकर वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंचेगी. उसके बाद टीम स्टेडियम के आदर विक्ट्री लैप लगाएगी. वहीं BCCI इसी मैदान में भारतीय टीम के खिलाड़ियों में 125 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी बांटने वाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *