सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

टीम इंडिया डन, अब राजस्थान रॉयल्स को IPL चैंपियन बनाएंगे राहुल द्रविड़?

3 मिनट पढ़ें

टीम इंडिया के बाद अब IPL में RR को चैंपियन बनाएंगे राहुल द्रविड़? लंबे समय  बाद टीम में हुई वापसी | Rahul Dravid officially appointed as Rajasthan  Royals head coach know here

 

टीम इंडिया डन, अब राजस्थान रॉयल्स को IPL चैंपियन बनाएंगे राहुल द्रविड़?

टीम इंडिया का हेड कोच पद छोड़ने के बाद राहुल द्रविड़ IPL में वापसी करने जा रहे हैं. वो पूर्व आईपीएल चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हैं.

शुक्रवार, 6 सितंबर को राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है. द्रविड़ IPL में इस टीम के लिए ना केवल खेले हैं बल्कि मेंटॉर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. याद दिला दें कि भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. वो अब IPL 2025 में RR फ्रैंचाइज़ी को अपनी सेवाएं देते हुए दिखेंगे.

राहुल द्रविड़ के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम को कुमार संगाकारा का साथ भी मिलेगा. संगाकारा, जो साल 2022 से राजस्थान टीम के साथ जुड़े हुए हैं और आगामी सीजन में वो RR फ्रैंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे. दोनों महान क्रिकेटरों की जुगलबंदी राजस्थान टीम की किस्मत बदलेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा. राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाए जाने की पुष्टि की है. एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें द्रविड़ राजस्थान टीम की जर्सी में दिखे और ‘हल्ला बोल’ भी कहा.

10 साल बाद होगी इस टीम में वापसी

साल 2011-2013 तक राहुल द्रविड़ एक प्लेयर के तौर पर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. उन्होंने अपने प्लेइंग करियर में RR के लिए 46 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 29.67 के औसत से 1,276 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारी भी खेलीं. 2013 में उन्होंने अपने आईपीएल करियर को भी अलविदा कह दिया था, लेकिन उससे अगले साल यानी 2014 में वो राजस्थान टीम के मेंटॉर रहे थे. यानी द्रविड़ आईपीएल में 10 साल बाद दोबारा RR टीम में वापसी करने जा रहे हैं.

राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2014 के बाद RR का साथ छोड़ दिया था और उसके कुछ साल बाद वो दिल्ली कैपिटल्स/डेयरडेविल्स के मेंटॉर भी रहे. उनके एक प्लेयर के तौर पर आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 89 मैचों में 2,174 रन बनाए जिनमें 11 फिफ्टी भी शामिल रहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *