सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

गया में खेत की सिंचाई कर रहे किसान पिता–पुत्र की मौत, इलेक्ट्रिक करंट की चपेट में आए दोनों

2 मिनट पढ़ें

करंट की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की मौत, मचा चित्कार -  Keshav Times

 

गया में खेत की सिंचाई कर रहे किसान पिता–पुत्र की मौत, इलेक्ट्रिक करंट की चपेट में आए दोनों

गया में एक पिता–पुत्र की एक साथ मौत हो गई. दोनों खेत में सिंचाई कर रहे थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों जान से हाथ धो बैठे.

बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआर खुर्द गांव में शुक्रवार (06 सितंबर) को खेत की सिंचाई करने गए एक की किसान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है. इस बीच पिता को बचाने के दौरान 22 वर्षीय पुत्र भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों बाप-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद किसान के परिवार कोहराम मचा है.

बिजली करंट की चपेट में आ गए थे किसान

बताया जा रहा है कि महूआर खुर्द गांव के 55 वर्षीय किसान रामचंद्र महतो अपने खेत पर सिंचाई करने गया था. इसी दौरान उसके खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा पड़ा. तभी वह उस बिजली के करंट की चपेट में आ गया. पिता को खेत में तड़पते देख 22 वर्षीय पुत्र बब्बू कुमार उन्हें बचाने के लिए दौड़ा. वहीं पिता को बचाने के क्रम में वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों पिता पुत्र अचेत अवस्था में आ गए. ये देख पास के खेत में काम कर रहे अन्य किसान दोनों को बचाने के लिए दौड़े, तब तक दोनों पिता-पुत्र की मौत हो चुकी थी.

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

वहीं करंट लगने के शोर सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को गया शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है. लोग परिवार वालों को समझने के लिए किसान के घर जुटे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *