Tamil Nadu politics: तमिलनाडु में कांग्रेस के टीवीके से नए रिश्ते एक,सकारात्मक राजनीति का कार्य करेंगे : विपिन शर्मा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। टीवीके ने कांग्रेस और अन्य वामपंथी दलों के समर्थन से सरकार बनाई है। सीएम विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस विषय पर बात करते हुए रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा टीवीके का समर्थन एक अच्छा राजनीतिक फैसला है कांग्रेस व अन्य दलों की मदद से तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए मैं टीवीके को बधाई देता हूं और नए मुख्यमंत्री विजय को उनकी नई जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
विपिन शर्मा ने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल की मदद से तमिलनाडु में टीवीके की सरकार को बनने से रोकने के कई प्रयास किए लेकिन टीवीके ने कांग्रेस व अन्य दलों की मदद से तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाई। विपिन शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनना जनादेश का सम्मान है। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि टीवीके का सहयोग करने से निश्चित ही कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी और कांग्रेस का जनाधार भी बढ़ेगा। विपिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और टीवीके का यह रिश्ता कई मायनों में खास है। विपिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के टीवीके से नए रिश्ते एक सकारात्मक राजनीति का कार्य करेंगे और इससे कांग्रेस की केंद्र में विपक्ष की भूमिका को भी मजबूती व सशक्त आवाज मिलेगी। विपिन शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने सीएम बनते ही जो फैसले लिए है वह सच में प्रशंसा के काबिल है चाहे वह 200 यूनिट फ्री बिजली का फैसला हो या एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने का आदेश हो। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि सीएम विजय के शुरुआती फैसले उनकी जनसेवा की सोच को साफ साफ दर्शाते है और सीएम विजय के शासन में निश्चित ही तमिलनाडु राज्य प्रगति और विकास के मार्ग पर चलेगा।



