सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

SUV ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, हवा में उछला जवान, Video Viral

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेलगाम SUV ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, हवा में उछला जवान, Video Viral

कई फीट हवा में उछला और फिर...चेकिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के जवान को SUV ने  मारी जोरदार टक्कर... देखें Video - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से द‍िल दहला देने वाला एक सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण इलाके और संसद भवन से चंद किलोमीटर की दूरी पर द‍िल दहला देने वाला एक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक नशे में बेसुध एसयूवी कार चालक के इस लापरवही का शिकार ड्यूटी पर तैनात जवान हुआ. जोरदार टक्कर खाने के बाद दिल्ली पुलिस का सिपाही कई फुट हवा में उछला और धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ा.

Advertisement

यह घटना 24 और 25 अक्टूबर दरमियानी रात की है. घटना के समय वीआईपी इलाका कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का जवाब ड्यूटी पर तैनात था. वह वाहनों की चेकिंग कर रहा था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित दिल्ली पुलिस का जवान एक कार चालक को रोककर उससे पूछताछ कर रहा है. दिल्ली पुलिस का जवाब बर्दी में है और कंट्रोल के समय पहनने वाला वर्दी पहन रखा है. इतना ही नहीं, जहां की यह घटना है, वहां पर बैरिकेडिंग के बाद दिल्ली पुलिस का जवान कार चालकों को रोककर पूछताछ कर रहा है.

वायरल वीडियो देख हो जाएंगे रौंगटे खड़े

इस हादसे को लेकर वायरल वीडियो देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. यह हादसा दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में हुआ है. एक बेलगाम एसयूवी कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को जोरदार टक्‍कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि सिपाही कई फुट हवा में उछलकर नीचे धड़ाम से गिरता है. इस सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तत्काल बाद जवान को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *